मुरादाबाद

Room No 103… 24 घंटे तक नहीं खुला कमरे का दरवाजा, लाश के पास पड़ी थी ये चीजें, जानें क्या है मामला?

मुरादाबाद के एक गेस्ट हाउस में मिली लाश ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। शुरुआत में पुलिस इसे सुसाइड केस मान रही थी पर अब ये गुत्थी उलझती जा रही है।

less than 1 minute read

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर पुलिस असमंजस में है। यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में महिला प्रोफेसर के लाश मिलने के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया है। कमरे में लाश के पास से चाकू और दवाइयां भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के  बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ लोगों को शक 

मृतक प्रोफेसर ने जिले के पाकबड़ा थाना इलाके की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में दो सप्ताह पहले ही ज्वाइनिंग की थी। एक दिन जब महिला के कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ । युनिवर्सिटी के मैनेजमेंट ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस ने वहां पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला तो प्रोफेसर का शव जमीन पर पड़ा हुआ था।

पुलिस ने कही ये बात

एसपी नगर का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। मौके पर कुछ दवाइयां और एक चाकू भी मिला है। घटनास्थल को देखकर लग रहा है शायद प्रोफेसर ने अपने आप पर हमला किया है। यूनिवर्सिटी स्टाफ के मुताबिक, एक-दो दिन से प्रोफेसर की तबीयत खराब थी। इसी वजह से महिला ने खाना भी नहीं खाया था। पुलिस ने आगे कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के  बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Updated on:
03 Jul 2024 05:34 pm
Published on:
03 Jul 2024 05:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर