मुरादाबाद

फेसबुक लाइव कर युवक ने ये गंभीर आरोप लगाकर भाजपा सांसद और डीएम को दी AK-47 से उड़ाने की धमकी

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में रहने वाले युवक ने फेसबुक लाइव कर दी धमकी
2 min read
Sarvesh Kumar Singh
फेसबुक लाइव कर युवक ने ये गंभीर आरोप लगाकर भाजपा सांसद और डीएम को दी AK-47 से उड़ाने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के भाजपा सांसद और जिलाधिकारी को फेसबुक लाइव कर एके-47 से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी देने वाला युवक भी जनपद में ही रहने वाला है। उसने फेसबुक लाइव कर डीएम और सांसद पर गंभीर आरो लगाए। युवक ने धमकी भरा यह वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्‍ट किया है। यह तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद लखनऊ तक हड़कंप मच गया है।

ठाकुरद्वारा का रहने वाला है युवक

युवक ठाकुरद्वारा का रहने वाला है। ठाकुरद्वारा के गांव ख्वाजपुर धनतला निवासी रोहिताश कुमार ने राशन डीलर की शिकायत ऑनलाइन की थी। शुक्रवार शाम को आरोपी युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट और वाट्सएेप ग्रुप पर धमकी भरा संदेश जारी किया। रात आठ बजे रोहताश कुमार फेसबुक पर लाइव हुआ। इस दौरान उसने करीब सवा घंटे सांसद और प्रशासनिक अफसरों पर आरोप लगाए। उसने राशन से लेकर अन्‍य सभी समस्याओं के लिए सीधे सांसद को जिम्मेदार ठहराया। उसने अफसरों को सांसद के मातहत बताकर ख्वाजपुर धनतला के राशन डीलर की जांच के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाया। इस बीच उसने एके-47 जैसी बंदूक उठाकर मुकाबला करने का एेलान किया। लाइव को दर्जनों लोगों ने देखा।

सांसद ने कहा गंभीर मामला है

इस मामले पर सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह ने कहा है कि उनको और डीएम को एक साथ धमकी देना गंभीर मामला है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव का कहना है क‍ि भाजपा सांसद कुंवर सर्वेश सिंह और डीएम राकेश सिंह को एके-47 से उड़ाने की धमकी देने वाले रोहताश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ठाकुरद्वारा कोतवाली में भाजपा सांसद के निजी सचिव चंद्रपाल सिंह ने शिकायत दी है।

Published on:
17 Nov 2018 02:24 pm
Also Read
View All
शिक्षा का मंदिर न हो बर्बाद, जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन का भावुक बयान, सरकार से समाधान निकाले की मांग

मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा पूरा स्वरूप, अमृत भारत योजना से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

रामगंगा में प्रेमी के बाद अब प्रेमिका का भी मिला शव, मुरादाबाद में एक साथ लगाई थी मौत की छलांग, परिवारों में मचा कोहराम

रामगंगा का रौद्र रूप: मुरादाबाद के दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, सड़कें डूबीं और सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद

मेरठ छात्रा हत्याकांड: मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना