गांव वालों को भी नहीं लगी इसकी भनक पुलिस को एेसे मिली जानकारी
रामपुर।जिन हाथों से मां को अपने बेटों के साथ मिलकर बेटी के हाथ पीले कर उसकी डोली विदा करनी चाहिए थी। उसी मां ने बेटी के इस काम से नाराज होकर उसके साथ एेसी काम कर दिया। जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इतना ही नहीं एेसा करने में इस मां की ममता भी इसके आगे नहीं आर्इ। वहीं जब गांव वालों आैर पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो वह भी इस मां आैर उसके बेटों की हरकत को जानकर चौंक गये। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।
मां आैर बेटों की इस काम की किसी को नहीं लगी भनक
घटना थाना टांडा इलाके के सेंटा खेड़ा गांव की है। जहां पर यह सनसनी खेज वारदात घटी है। दरअसल इस घटना की वजह युवती का अपने रिश्ते के देवर से प्रेम प्रसंग होना था। जिसको लेकर मां आैर भार्इयों ने अपनी बहन को रिश्ते के देवर से दूरी बनाने बात कहीं थी। लेकिन युवती ने अपने परिजनों की बात नहीं मानी। इसी बात से नाराज मां आैर भार्इयों ने अपनी इज्जत के खातिर तीनों ने मिलकर प्लान बनाया और इसके बाद युवती को एेसी खौफनाक सजा दे डाली।
एेसे दी बेटी को खौफनाक सजा
रामपुर में इज्जत के लिए एक मां और उसके दो बेटों ने साथ मे मिलकर अपनी बहन को पहले उसकी गल्ला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसके शव को जला दिया। इतना ही नहीं आरोपी उसके शव को चारपाई पर डालकर जंगल ले गए। जहां उसकी चिता को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी इलाके में जब आग की तरह फैली तब पुलिस ने मामले में गम्भीरता दिखाते हुए तीनो को गिरफ्तार करके घटना स्थल से शव के अवशेष बरामद कर पी एम के लिए जिला अस्पताल भेजा तो वहीं आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां तीनों को जेल भेज दिया।वहीं एसपी का कहना है कि घटना को लेकर ओर जो भी लोग आएंगे। उनकी गिरफ्तारी की जाएगी । फिलहाल तीनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।