मुरादाबाद

मुरादाबाद में टैक्स बकाया पर नगर निगम की सख्ती, पांच फर्मों को किया सील, कारवाई जारी

Moradabad News: यूपी की मुरादाबाद नगर निगम टीम मार्च के शेष दिनों में गृहकर और जलकर वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए सख्त रुख अपना रही है।
less than 1 minute read
Municipal Corporation sealed five firms for tax arrears Moradabad
मुरादाबाद में टैक्स बकाया पर नगर निगम की सख्ती

Municipal Corporation sealed five firms Moradabad: मुरादाबाद नगर निगम की टीम मार्च के शेष दिनों में गृहकर और जलकर वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए सख्त रुख अपना रही है। बकाया जमा न करने वालों के प्रतिष्ठान सील कर कुर्की नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। शनिवार को टैक्स बकाए में पांच फर्मों को सील कर दिया गया।

सुबह 6 बजे से शुरू हुई वसूली की कार्रवाई

आपको बता दें कि कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में शनिवार सुबह से ही वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई। जोन-1 दिल्ली रोड पर निगम की टीम ने सुबह 6:00 बजे से अभियान चलाया और पांच फर्मों को सील कर दिया। इस दौरान क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक केशव बिश्नोई, दीपक तथा पुष्पेंद्र कुमार मौर्य के साथ परिवर्तन दल की टीम भी मौजूद रही।

इन प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने विभिन्न इलाकों में टैक्स बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठानों को सील किया। टीम ने करुला में मुमताज हुसैन, पंडित नगला में जैकी ब्रदर्स, कांठ रोड पर मोची शोरूम, खुशहालपुर रोड पर स्थित एलजी शोरूम और दिल्ली रोड पर स्थित गणेश मार्बल के खिलाफ कारवाई की। नगर निगम की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे बकाया कर वसूली में तेजी लाई जा सके।

Updated on:
23 Mar 2025 08:57 am
Published on:
23 Mar 2025 08:57 am
Also Read
View All
Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी

सपा के गढ़ मुरादाबाद में ओवैसी की रैली, 25 जुलाई को जामा मस्जिद मैदान में मुस्लिम समाज को देंगे संदेश

हर हथकंडा अपनाकर सत्ता में बने रहना चाहती है सरकार, परिसीमन और राम मंदिर दान मामले पर एसटी हसन का हमला