मुरादाबाद

पानी की एक बूंद को लेकर युवक की कर दी हत्या

बर्फ के पानी की बूंद एक शख्स के उपर गिर जाने से युवक की कर दी हत्या

2 min read
पानी की एक बूंद को लेकर युवक की कर दी हत्या

रामपुर। तपते सूरज और प्रचंड गर्मी के बीच अब तक आपने पानी भरने के लिए कहासुनी और मारपीट होते देखा होगाष लेकिन रामपुर से जो खबर सामने आई है उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। क्योंकि महज बर्फ के पानी की बूंद एक शख्स के उपर गिर जाने से एक युवका की हत्या का मामले सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है लेकिन फिलहाल पुलिस आरोपियों को अभी नहीं पकड़ सकी है।

घटना जिला मुख्यालाय से महज 14 किलोमीटर दूर अजीमनगर इलाके के कुम्हरिया गांव की है। जहां कल शाम मृतक जीशान अली गांव की ही एक दुकान से बर्फ का टुकड़ा खरीदने गया था। थैली में बर्फ खरीदकर लौटते जैसे ही वह आगे बढ़ा गांव के ही एक शख्स के पैर पर थैले से बर्फ की पानी की एक बूंद टपकर गिर गई। बस फिर क्या था, उसी एक पानी की बूंद को लेकर शख्स भड़क गया इसके बाद दोनों ओर से कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। हालाकि देर रात तक गांव के सभ्रांत लोगों ने बीच बचाव करते हुए लड़ाई झगड़े को खत्म कर समझौता करा दिया।

लेकिन शायद किसी को इस बात की इल्म नहीं था कि ये विवाद अभी खत्म नहीं हुआ था। क्योंकि अगली ही सुबह जैसे ही जीशान नाम का युवक अपने गांव से निकलकर शहर की तरफ़ जा रहा था कि अचानक दो युवकों ने धारदार हथियार उसपर वार कर दिए। आरोपियों ने उस पर दस से ज्यादा बार वार किए। जिससे ज़ीशान लहूलुहान हो गया। हमलावरों जीशान को मरा हुआ समझकर वहां फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते मे ज़ीशान ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें :

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीशान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक ज़ीशान के पिता ने थाना अजीमनगर में गांव के ही दो नामजद ओर तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है ताकि उन्हें इस कत्ल को सजा मिल सके। हालाकि अभी तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

वहीं घटना के बाद से हत्या को लेकर पूरे गांव में लोग सदमे में हैं। मस्जिद के मौलाना से लेकर गांव का हर कोई सदमे में हैं कि आखिर एक पानी की बूंद को लेकर उसकी हत्या कर दी गई। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लोगों के अंदर सहनशीलता खत्म होती जा रही है। लोगों की जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है कि मामूली सी बात पर लोग एक दूसरे की जान के प्यासे हो जा रहे हैं।

Updated on:
29 May 2018 12:45 pm
Published on:
29 May 2018 12:44 pm
Also Read
View All