मुरादाबाद

डीएम के पास फ़रियाद लेकर आई वृद्धा से पुलिस कर्मियों शर्मनाक हरकत,पहुंच गयी अस्पताल

फरियाद लेकर गयी बुजुर्ग महिला की महिला पुलिस कर्मचारीयो ने पिटाई कर दी जिससे महिला बेहोश हो गयी।
2 min read
moradabad

मुरादाबाद: आज दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय में उस समय हडकंप मच गया जब जिलाधिकारी के यहा फरियाद लेकर गयी बुजुर्ग महिला की महिला पुलिस कर्मचारीयो ने पिटाई कर दी जिससे महिला बेहोश हो गयी। उसे एम्बुलेंस बुलाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला पुलिस कर्मचारी जिलाधिकारी के ऑफिस पर तैनात है। वृद्ध महिला दो साल से सरकारी आवास के लिए चक्कर लगा रही है। बुजुर्ग महिला 6 साल की नाती के साथ जिलाधकारी से मिलने आयी थी।

कटघर थाना क्षेत्र के इंद्रा चौक निवासी सईदा उम्र करीब 65 वर्ष आज सुबह जिलाधिकारी के कार्यालय में फरियाद लेकर अपनी 6 साल की नाती के साथ आयी थी। कार्यालय के बाहर तैनात महिला पुलिसकर्मचारी ने सईदा को जिलाधिकारी से मिलने से रोक दिया। जब बुजुर्ग सईदा ने बताया कि जिलाधिकारी से मिलना है तब महिला पुलिसकर्मी ने हाथ पकड़ कर धक्का दे दिया साथ ही 6 साल की अनाबिया को भी धक्का दे कर बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर महिला पुलिसकर्मचारी ने बुजुर्ग महिला को डंडा मार दिया। जिस पर सईदा मौके पर ही बेहोश हो गयी। बेहोश होने पर महिला पुलिसकर्मी ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। लेकिन इस बुजुर्ग की कोई भी अधिकारी हालचाल पूछने के लिए नही आया।

सईदा 19 साल से किराये के मकान में रह रही है। 11 साल पहले पति का देहांत हो गया। सईदा के चार लड़के और तीन लड़की है। दो बेटे बरेली में और दो बेटे मुरादाबाद में रहकर रिक्शा चलाकर अपनी गुजर बसर कर रहे है। दो साल पहले सईदा ने सरकारी मकान के लिए फार्म भरा था। सईदा के अनुसार उसके मकान का आवंटन हो गया था लेकिन जब लेखपाल के पास जा कर मकान पर कब्जे के लिए मिली तो सईदा से दस हज़ार रुपये की रिश्वत मांगी। सईदा ने गरीबी का हवाला दे रुपये ना होने की बात कही। 2016 में मौजूद जिलाधकारी जुहैर बिन सगीर से भी सईदा ने शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई। सईदा का कहना है कि वह विधवा पेंशन के लिए 11 साल से अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगा रही है। आज सुबह जिलाधिकारी से मकान की फरयाद लगाने आई थी। जहां मेरे साथ महिला पुलिसकर्मी ने मारपीट कर दी।

वहीँ अभी उधर इस मामले में जिलाधिकारी या किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जिलाधिकारी राकेश सिंह ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Published on:
09 May 2018 06:14 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट