मुरादाबाद

Lockdown में पराग दूध की बड़ी पहल, चार रुपये कम की कीमत

Highlights -देश भर में 21 दिन का चल रहा है लॉकडाउन -लोगों को राहत देने के लिए की दामों में कटौती -घर-घर होगी दूध व दूसरे प्रोडक्ट की डिलीवरी -14 अप्रैल तक लागू रहेगी ये व्यवस्था
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2020, 6:59 PM IST
parag_doodh.jpg

मुरादाबाद: कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश भर में 21 दिन का लॉक डाउन किया गया है। ऐसे में लोगों के सामने खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा की कई दिक्कतें भी खड़ी हो गयीं हैं। वहीँ लोगों की दिक्कत को देखते हुए पराग दूध ने बड़ी पहल की है। जिसमें उसने ग्राहकों के लिए प्रति लीटर चार रूपए की कटौती की है। यही नहीं पराग दूध की डिलीवरी भी अब गली-गली करवाई जा रही है। जिससे लोगों को अपने घरों से न निकला पड़े। इस संकट की घड़ी में पराग दूध की इस पहल की हर कोई तारीफ़ कर रहा है।

Lockdown में फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने देखा तो कर दिया बुरा हाल

आज से घटे हुए दामों में मिलना शुरू
1 अप्रैल से दूध घटी दरों के साथ मिलने लगा है। इसके लिए इंतजाम भी मुकम्मल कर लिए गए हैं। पराग का 56 रुपए लीटर मिलने वाला फुल क्रीम दूध अब ₹52 प्रति लीटर मिल रहा है। सभी आउटलेट तथा मोबाइल वाहनों से इसकी बिक्री भी की जा रही है। पराग डेयरी के जनरल मैनेजर दलजीत सिंह ने इस संबंध में बताया की कोरोना के दौरान लॉक डाउन में लोग परेशान हैं। ऐसे में पराग की ओर से यह पहल की गई है, जिसमें उपभोक्ताओं को 4 रुपए प्रति लीटर दूध कम दाम में मुहैया करवाया जा रहा है। पराग के जीएम ने बताया कि दलपतपुर पराग डेरी से जहां भी आपूर्ति की जाती है। वहां 1 अप्रैल से यह सस्ती दरें लागू हो गई है। 56 रुपए लीटर वाला फुल क्रीम दूध अब 52 रूपए में जनता को मुहैया होगा वहीँ 10 रूपए के पैकेट भी पराग बेच रहा है। स्टैंडर्ड दूध के दाम भी 50 रूपए से घटाकर 48 रूपए किए गए हैं। जीएम ने बताया खरीद के रेट मे भी कटौती की गई है तथा निकटतम भविष्य में अन्य दुग्ध उत्पादकों पर भी कटौती की संभावना है। इसके अतिरिक्त दही, दूध, छाछ, पनीर ,मट्ठा आदि प्रोडक्ट भी घर-घर पहुंचाने का काम पराग के द्वारा किया जा रहा है । लॉक डाउन जब तक है तब तक यह इंतजाम किए गए हैं।

Updated on:
1 Apr 2020, 6:59 PM IST
Published on: