मुजफ्फरनगर. दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस ने हिंदुस्तान में भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। देश मे कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या डेढ़ हजार के आंकड़े को पार कर गई है। कोरोना को हराने के लिए हर कोई तैयार है, मगर भारत में चिकित्सा की सुविधा पर्याप्त नहीं होने और आगे की किसी भी परिस्थितियों के निपटने के लिए पीएम मोद द्वारा बनाए गए प्रधानमंत्री राहत कोष में देश के उद्यमी से लेकर बॉलीवुड अभिनेता और क्रिकेट खिलाड़ी तक करोड़ों का दान देकर देश को कोरोना से लड़ने को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में छोटे-छोटे बच्चे भी आगे आकर अपनी गुल्लक तक राहत कोष में दे रहे हैं।