बागपत. दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात का मामला सामने आने के बाद से उत्तर प्रदेश में जमातियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। प्रेदश सरकार ने आदेश पर पुलिस मस्जिदों और मदरसों में लगातार छापेमारी कर जमातियों को पकड़ रही है। बुधवार को बागपत कोतवाली पुलिस ने मस्जिदों, मदरसों और घरों में छापेमारी करते हुए करीब दो दर्जन नेपाली समेत आसाम के रहने वाले 41 जमातियों को पकड़ा है। इन सभी को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद देवकृष्णन इंटर कॉलेज में बने क्वारेंटाइन वार्ड में रखा गया है। फिलहाल जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई जारी है।