कॉल 112 के ट्वटिर हैंडल पर बुधवार को एक पोस्ट की गई। इसमें लिखा गया, विगत दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हुए जनपद शामली में पीआरवी स्टाफ द्वारा बनाये गए वीडियो के संदर्भ में ADG खेद प्रकट करते हुए। पोस्ट में यह भी लिखा है, शामली में तैनात 112 के सिपाहियों द्वारा बनाए गए और सार्वजनिक किए गए वीडियो को देखकर मैं शर्मिंदा हूंं और हृदय से माफी मांगता हूंं। हम कठिन परिस्थिति का सामना कर रहे हैं। यह जांच या दंड का विषय नहीं है। किंतू नजर अंदाज करने लायक मामला भी नहीं है। इसलिए मेरी 112 के एडीजी के रूप में उन सबसे क्षमायाचना जरूरी है, जिन्हें यह देखकर कष्ट हुआ।