मुरादाबाद

UP Weather Today: यूपी के मुरादाबाद समेत इन जिलों में बूंदाबांदी से कांपने लगे लोग, शीतलहर के चलते गिरा तापमान

UP Weather Today News: यूपी के मुरादाबाद मंडल में रविवार रात हुई बूंदाबांदी से ठंड बहुत अधिक बढ़ गई है। शीतलहर के चलने से लोग अब कांपने लगे हैं।

less than 1 minute read

Weather in UP: यूपी के मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल और बिजनौर में रविवार रात हुई बूंदाबांदी से ठंड बहुत अधिक बढ़ गई है। बूंदाबांदी होने से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। इसके साथ ही शीतलहर के चलने से लोग अब कांपने लगे हैं। आलम ये है कि अब लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। इसके अलावा शीतलहर के चलते दिन का तापमान 3.5 डिग्री गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया।

शीतलहर के चलते गिरा तापमान

मुरादाबाद मंडल में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। मंगलवार सुबह कोहरा, फिर बादल छाने और शीतलहर चलने की वजह से 24 घंटे में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस गिर गया। दिन का तापमान गिरने से लोग ठिठुरते हुए नजर आए। शाम को कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार आज की सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ था। समय बढ़ने के साथ कोहरा तो छंट गया लेकिन बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड में अभी और अजाफा होगा। इसकी के साथ ही शीतलहर चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Also Read
View All
बहन का कत्ल करने वाला इंजीनियर जेल में टूटा, मां की चिंता में जाग रहा रातभर, बहा रहा आंसू

निर्यात पर युद्ध की मार: बंदरगाहों पर अटका हजारों करोड़ का माल, लागत पांच गुना बढ़ने से उद्योगों में हड़कंप

यूपी में मौसम का बदला मिजाज: मार्च के दूसरे हफ्ते में ही चढ़ा पारा, मुरादाबाद में गर्मी ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

मुरादाबाद में बेटे के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, मौत के मुंह से खींच लाई अपना लाल, ऐसे बचाई 3 वर्षीय बेटे जान

मुरादाबाद बहन हत्याकांड: जेल की पहली रात बेचैन रहा हार्दिक, न खाना खाया न किसी से की बात, कोने में चुपचाप बैठा रहा

अगली खबर