मुरादाबाद

आज से ये सामान जरूर लेकर घर से निकलें,वरना देना होगा 50 हजार रुपये जुर्माना

आज शहर में नगर निगम और बाकी तहसीलों में नगर पालिकाएं की टीमें आज छापामारी अभियान चलाएंगी। जिससे हंगामे के आसार बढ़ने की सम्भावना है।
2 min read
moradabad
आज से ये सामान जरूर लेकर घर से निकलें,वरना देना होगा 50 हजार रुपये जुर्माना

मुरादाबाद: शासन ने पूरे सूबे में पालीथीन बैग पर प्रतिबन्ध लगा दिया था और दो अक्टूबर तक समय व्यापारियों को दिया था। इसके बाद इसके प्रयोग पर जुर्माने लगाने के निर्देश थे। जिसके तहत आज शहर में नगर निगम और बाकी तहसीलों में नगर पालिकाएं की टीमें आज छापामारी अभियान चलाएंगी। जिससे हंगामे के आसार बढ़ने की सम्भावना है। क्यूंकि मार्किट में अभी भी पालीथीन का पर्याप्त विकल्प नहीं पहुंचा है। वहीँ अब त्योहारी सीजन भी शुरू हो गया है,इसलिए व्यपारियों ने इसे टालने के लिए भी कहा था। लेकिन अभियान आज से शुरू हो रहा है।

ये है प्रतिबंधित पालीथिन
यहां बता दें कि अभी तक शासन ने सिर्फ 50 माइक्रोन तक के कैरीबैग को प्रतिबंधित किया था। अब 50 माइक्रोन से ज्यादा के पालीथिन बैगों पर भी रोक लगा दी गई है। 15 अगस्त से थर्मोकाल और प्लास्टिक के थाली, ग्लास, प्लेट व चम्मच आदि पर रोक लगा दी गई थी। 50 माइक्रोन से ज्यादा के कैरी बैग बंद करने के लिए दो अक्तूबर तक का समय दिया गया था।

इतना जुर्माना लगेगा

इस बारे में नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि अब पालीथिन बैग पर पूरी तरह से रोक है। शहर में किसी भी स्थिति में पालीथिन बैग का प्रयोग नहीं होने दिया जाएग। शहर को चार जोन में बांटकर प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की गई है। पालीथिन बनाने या बिक्री करने वालों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। पालीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

व्यापारी हैं नाखुश

जुलाई में जब प्रतिबन्ध के बाद छापेमारी शुरू की गयी तो नगर निगम की टीम को कई जगह विरोध झेलना पड़ा था। अब दोबारा शुरू होने से व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ सकता है। व्यापारियों के मुताबिक कीमत और सहूलियत के के हिसाब से अभी मार्केट में पालीथिन का विकल्प नहीं उपलब्ध है। इसलिए पहले उसका विकल्प मार्केट में आने देना चाहिए उसके बाद अभियान चलाया जाना चाहिए।

Updated on:
03 Oct 2018 09:17 am
Published on:
03 Oct 2018 09:17 am
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट