4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी : छोटे दुकानदारों को किराए में मिल सकती है बड़ी राहत

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत आवंटित दुकानों का किराया आधा किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 28 Sep 2018, 12:35 PM IST

Raipur Nagar Nigam

स्वतंत्रता दिवस से पहले नगर निगम में बड़ा फेरबदल, यहां देखें पूरी डिटेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक अक्टूबर को नगर निगम की सामान्य सभा में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत आवंटित दुकानों का किराया आधा किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव लाया जा रहा है। योजना के तहत बनी कई दुकानों बाजार क्षेत्र से दूर होने के लिए दुकानें ठीक से नहीं चलती है। एेसे में छोटे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान भी होता है। एेसे दुकानदारों को किराए में राहत देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

सामान्य सभा में इस बार एक घंटे का प्रश्नकाल निर्धारित किया गया है। प्रश्नकाल के लिए कांग्रेस- भाजपा सहित निर्दलीय आठ पार्षदों ने अपने प्रश्न दिए हैं। प्रश्न देने वालों में नेताप्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर, उपनेता प्रतिपक्ष रमेश सिंह ठाकुर, प्रमोद साहू, सतीश जैन, मृत्युंजय दुबे, मीनल चौबे, लीलाधर चंद्राकर व अन्य शामिल हैं।

हंगामेदार होने के आसार

सामान्य सभा काफी हंगामेदार होने की संभावना है। भाजपा पार्षद देवेंद्र नगर पानी टंकी की मरम्मत और घड़ी चौक-नरैय्या तालाब में चौपाटी के लिए लाखों का टेंडर निकालने पर हंगामा कर सकते हैं। दलदल सिवनी की पार्षद सुशीला धीवर अपने वार्ड की समस्या को लेकर इस बार भी मुखर हो सकती है। इसके अलावा उपनेता प्रतिपक्ष रमेश सिंह ठाकुर निगम की विशेष सफाई गैंग का मुदद उठाकर महौल गरमा सकते हैं।

प्रश्नों का चयन पर्ची निकालकर किया जाएगा

नगर निगम सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने बताया कि प्रश्नकाल सभा की शुरुआत में होगा। इसके लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रश्नों का चयन पर्ची निकालकर किया जाएगा।