मुरादाबाद

इस जिले के जंगलों में मिलती हैं इतनी कीमती लकडियां, जब पकड़े गए तस्कर तो हुआ खुलासा

ये तस्कर रामपुर के जंगलों ये लड़की लादकर पंजाब और हरियाणा में सप्लाई करने जा रहे थे।
2 min read
moradabad
इस जिले के जंगलों में मिलती हैं इतनी कीमती लकडियां, जब पकड़े गए तस्कर तो हुआ खुलासा

मुरादाबाद: जनपद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में टीम ने अन्तराष्ट्रीय तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, लाखों कीमत की “खैर” लकड़ी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर रामपुर के जंगलों ये लड़की लादकर पंजाब और हरियाणा में सप्लाई करने जा रहे थे। इन्हें रामपुर में जब घेरने की कोशिश की गयी तो ये पुलिस पर हमला कर भागने में वहां से फरार हुए। इसके बाद रामपुर पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस को सूचना दी,जिस पर इन्हें कुन्दरकी थाना पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से भारी मात्रा में एक ट्रक खैर की लड़की बरामद हुई है।

काफी दिनों से सक्रिय
जानकारी के मुताबिक रामपुर जनपद के स्वार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से वन तस्करों द्वारा कीमती लकड़ी की अन्य राज्यों में तस्करी करने की सूचना वन विभाग को मिल रहीं थी। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग को कल देर शाम तस्करों द्वारा जंगल में खैर के पेड़ काटने और लकड़ी को ट्रक में भरकर ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तस्करों को रोकने की कोशिश की लेकिन तस्कर लकडी से भरा ट्रक लेकर मौके से भाग गए। तस्करों के भागने की सूचना मुरादाबाद स्थित वन विभाग की टीम को दी गयी जिसके बाद कुंदरकी पुलिस के साथ लकड़ियों से भरा ट्रक बरामद कर लिया गया। इस दौरान दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए जबकि चार फरार होने में कामयाब रहे।


इतनी है कीमत
वन विभाग और पुलिस द्वारा बरामद लकड़ियों की कीमत पांच लाख रुपये से ज्यादा है। शुरुआती पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने लकड़ियों को उत्तराखंड ले जाने की बात कबूल की है साथ ही कई महीनों से हरियाणा और पंजाब में भी कीमती लकड़ियों की सप्लाई की गई थी। गिरफ्तार तस्कर उत्तराखण्ड के काशीपुर क्षेत्र के रहने वाले है।

बाकियों की तलाश जारी

एसपी देहात उदय शंकर के मुताबिक वन विभाग की तहरीर पर तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही फरार तस्करों की तलाश में दबिश दी जा रहीं है।

Published on:
27 Oct 2018 06:24 pm
Also Read
View All