
सातवीं का छात्र घर में बना रहा था ये सामान,कि अचानक हुआ विस्फोट फिर हुआ ये हाल
मुरादाबाद: शहर के मझोला थाना क्षेत्र में आज दोपहर उस समय हडकंप मच गया। जब सातवीं कक्षा का छात्र घर में पटाखा बनाते समय विस्फोट होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन् फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर आये । लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीँ थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से विस्फोट के सम्बन्ध में पूछताछ शुरू कर दी है।
तेज आवाज के साथ हुआ धमाका
मझोला थाना क्षेत्र के हाइडिल कालोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर परिसर में तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया। मंदिर परिसर में रहने वाले नवीन बडोला का 13 साल का बेटा यश दीपावली के लिए पटाखा बनाने के लिए गन्धक पोटास को मिर्ची कूटने वाले इमाम दस्ते में दोनों को साथ मे मिलाकर कूट रहा था। तभी गंधक और पोटास में जबर्दस्त विस्फोट हो गया। तेज आवाज का धमाका सुनते ही दादा वीएन बडोला कमरे में से बाहर निकले तो यश के कपड़ो में आग लग रही थी और पूरा शरीर लहूलुहान था। दादा ने जल्दी से आग को बुझाया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
एक हाथ उड़ गया
विस्फोट से यश का दाहिना हाथ पूरा उड़ गया जांघ का मास भी फट गया और आंख में बारूद जाने से दिखाई नही दे रहा चेहरा भी पूरी तरह से झुलस गया। यश मुरादाबाद के स्प्रिंग फील्ड स्कूल में पड़ता है परिवार में इकलौता बेटा है जबकि मां निजी विद्यायल में अध्यापक है।
इस वजह से हुआ हादसा
यश के चाचा संतोष बडोला ने बताया कि हम सब लोग घर मे थे यह बाहर बैठकर गंधक पोटास कूट रहा था, तेज आवाज के धमाका सुनकर बाहर आकर देखा तो यश बुरी हालत में झुलसा हुआ था।
Updated on:
26 Oct 2018 06:19 pm
Published on:
26 Oct 2018 05:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
