
मुरादाबाद: शहर के थाना सिविल लाइन इलाके में रहने वाले एक युवक सद्दाम की 3 अगस्त की रात में गोली मारकर उस समय ह्त्या कर दी गयी थी जब वो किसी काम से कहीं जा रहा था। युवक को इलाके के ही एक रेलवे क्रोसिंग पर गोली मारी गयी थी और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। जिसमे परिजनों द्वारा 2 लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनसे पूछताछ में उन्होंने एक युवक को सुपारी देने की बात कुबूल की। जिसे आज सुबह पुलिस ने मुटभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
कांवड़ यात्रा 2018: गोल्डन बाबा की सुरक्षा एेसी कि यूपी के मंत्री की भी नहीं देखी होगी
दो दिन पहले की थी हत्या
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दर्जियांन मोहल्लें में रहने वाले सद्दाम नाम के युवक की शुक्रवार देर रात हिमगिरि रेलवे फाटक के पास हत्या कर दी गयी थी। जिस वक्त सद्दाम को गोली मारी गयी उस वक्त वह अपने घर से पैदल ही किसी से निकला था। अंधेरे में छिपे बदमाशों ने सद्दाम को तीन से चार गोली मारी और जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।सद्दाम के परिजनों ने पुलिस पर हत्या को लेकर गम्भीर सवाल खड़े किए है थे।परिजनों के मुताबिक पुलिस ने ही सद्दाम को मुखबीर बनाया था और अब सद्दाम के जरिये पुलिस ड्रग्स बेचने वालों से अवैध वसूली कराती थी। परिजनों द्वारा दो लोगो को विकास और विमल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
इस कारोबार में थे आरोपी
विकास और विमल सट्टे और ड्रग्स का कारोबार करते थे। सदाम की मुखबिरी पर ही पुलिस ने विकाश और विमल को गिरफ्तार कर लिया था। परिजनों ने बताया था कि कांस्टेबल नरेंद्र शर्मा और पुरोषतम जो कि पुलिस में उनके द्वारा 70 हजार रुपये ले कर छोड़ दिया गया था। जिसके बाद से विकास और विमल दोनो सद्दाम से रंजिश रखने रखे।
महेश ने ली थी सुपारी
पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके ही द्वारा महेश नाम के युवक को सद्दाम की सुपारी दी गई थी और मौका मिलते ही महेश ने 3 अगस्त की रात को हरथला रेलवे क्रासिंग पर गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस को काफी मशक्कत के बाद आज सुबह सूचना मिली की महेश सिविल लाइन थाना स्तिथ हिमगिरि कालोनी में छुपा हुआ है। जब पुलिस महेश को गिरफ्तार करने पहुंची तो महेश ने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमे पुलिस की द्वारा फायरिंग में महेश के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने महेश को भी गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां महेश का उपचार चल रहा है। पुलिस को महेश के पास 4 तमंचे और कारतूस भी मिले।