1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिया के नीचे मिला व्यक्ति का शव, शरीर पर चोट के निशान

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 4 Aug 2018, 11:05 PM IST

पुलिया के नीचे मिला व्यक्ति का शव, शरीर पर चोट के निशान

पुलिया के नीचे मिला व्यक्ति का शव, शरीर पर चोट के निशान

महराजगंज. जिले के सदर कोतवाली थाना अन्तर्गत शिकारपुर कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिया के नीचे राहगीरों ने एक व्यक्ति का शव देखा। पुलिया के नीचे शव पड़ा होने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बारे में पड़ताल की तो उसकी पहचान सुनील कुमार श्रीवास्तव के तौर पर हुई।

परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान होने के कारण परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। उनका कहना है कि सुनील की हत्या रंजिश के चलते की गई है। फिलहाल परिजनों के इस मामले में किसी के खिलाफ नामजद तहरीर नहीं दी है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।


सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारपुर कस्बे में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बीती देर रात की है। बदमाशों ने यहां एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया और शव को पुलिया के नीचे फैंका कर फरार हो गए। शनिवार सुबह राहगीरों ने जब शव देखा तो हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त स्थानीय निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव के तौर पर हुई।

घटना की जानकारी के बाद से ही मृतक की पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई वही घटना की सूचना मिलने पर एसपी ने भी मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की। और सीओ सदर के नेतृत्व में टीम गठित कर हत्यारों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।


घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का कहना है कि सुनील की हत्या रंजिश में की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि मामले का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।


By- यशोदा श्रीवास्तव