मुरादाबाद

जेंट्स पार्लर में 3 किशोरियाें के साथ युवक कर रहे थे ऐसा काम, पुलिस ने मारी रेड तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

काले शीशे लगे जेंट्स पार्लर में 3 किशोरियाें के साथ मिले 3 युवक तो मच गया बवाल
2 min read
moradabad
जेंट्स पार्लर में 3 किशोरियाें के साथ युवक कर रहे थे ऐसा काम, पुलिस ने मारी रेड तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मुरादाबाद. ठाकुरद्वारा कस्बे के एक जेंट्स पार्लर में तीन किशोरियां मिलने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जेंट्स पार्लर में तीन किशोरियां घुसी थीं। स्थानीय लोगों देह व्यापार की आशंका जताते हुए पार्लर का शटर बंद कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्लर में छापा मारा तो अंदर तीन किशोरियां और तीन युवक मिले। हालांकि अब पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पार्लर में किशोरियां युवकों से बात कर रही थीं। वहीं स्थानीय लोग देह व्यापार की बात कह रहे हैं। घटना के बाद से कस्बे में चर्चाओं का बाजार गरम है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को ठाकुरद्वारा कस्बे में सनातन कॉलेज के पास स्थित जेंट्स पार्लर में स्थानीय लोगों ने तीन किशोरियों को घुसते हुए देखा तो लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने देह व्यापार की आशंका के चलते पार्लर का शटर गिरा दिया और पार्लर को चारों ओर से घेर लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पार्लर पर छापा मारते हुए शटर खोला तो अंदर तीन युुवक और तीन किशोरियां मिलीं। इसके बाद पुलिस तीनों युवकों और किशोरियों को थाने ले गई और पूछताछ शुरू की। ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी ने बताया कि लड़कियां नाबालिग हैं। पार्लर में किशोरियां युवकों से बातचीत कर रही थीं। हालांकि युवकों से पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है कि उक्त जेंट्स पार्लर एक साल से संचालित है, जिसमें ठाकुरद्वारा के दो युवक और एक बिजनौर का युवक काम करते हैं। वहीं पार्लर पर काले सीसे लगे थे। इस घटना के बाद से ठाकुरद्वारा कस्बे में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Published on:
17 Jun 2018 12:16 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट