2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेल्फी लेने वाली युवतियों के साथ सरेआम ये गैंग करता था ऐसा काम, गिरफ्तारी के बाद खुला चौंकाने वाला राज

गाजियाबाद एनसीआर की युवतियों में था इस गैंग को लेकर खौफ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Jun 2018, 11:08 AM IST

Ghaziabad

सेल्फी लेने वाली युवतियों के साथ सरेआम ये गैंग करता था ऐसा काम, गिरफ्तारी के बाद खुला चौंकाने वाला राज

गाजियाबाद. एनसीआर में लालू का ऐसा खौफ था कि युवतियां रोड पर सेल्फी लेने से भी डरने लगी थीं। आखिरकार पुलिस ने लालू और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का मानना है कि अब युवतियों को सेल्फी लेने में डर नहीं लगेगा।

अखिलेश यादव के बाद अब मायावती के आदेश पर बसपा के बड़े नेताओं ने यहां डाला डेरा, भाजपा में खलबली

दरअसल, खोड़ा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो रोड पर युवतियों से मोबाइल छीन लिया करता था। इस गैंग की नजर सिर्फ महंगे मोबाइल पर होती थी और खासकर जो युवतियां या युवक रोड पर सेल्फी ले रहे होते थे। उनसे ही ये बदमाश मोबाइल लूट लिया करते थे। लेकिन, पुलिस ने आज इस गैंग को मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनसे लूटे गए मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। बदमाशों से लूटी गई दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, जिस पर ये मोबाइल लूटा करते थे।

बड़ी खबर: ...तो अखिलेश यादव कन्नौज नहीं यहां से लड़ेंगे 2019 का चुनाव

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि इस गैंग के सरगना का नाम लालू है, जिसके 4 साथी भी पुलिस ने पकड़े हैं। लालू की तलाश पुलिस को काफी समय से थी। हालांकि लालू पहले भी जेल जा चुका है और उसके साथी भी जेल की हवा खा चुके हैं। इन सभी पर पहले भी कई तरह के अपराधों की फेहरिस्त दर्ज है। लेकिन, इसके बावजूद यह गैंग बार-बार सक्रिय हो जाता है। इस गैंग के बदमाशों की रोड पर चलने वाले और सेल्फी लेने वाले युवाओं पर रहती थी। ये बदमाश उनसे महंगे मोबाइल फोन लूट लिया करते थे। पुलिस का मानना है कि इस गैंग की गिरफ्तारी के बाद रोड पर मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों पर अंकुश लगेगा।

नोएडा में कूड़े पर कोहराम: प्राधिकरण ने कहा- घबराएं नहीं, खराब नहीं होगी जनता की सेहत