2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: …तो अखिलेश यादव कन्नौज नहीं यहां से लड़ेंगे 2019 का चुनाव

...तो अखिलेश यादव कन्नौज नहीं यहां से लड़ेंगे 2019 का चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Jun 2018, 11:37 AM IST

रामपुर. समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव ने भले ही 2019 का लोकसभा चुनाव कन्नौज से तो उनके पिता मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ने की अधिकारिक घोषणा कर चुके हैं। लेकिन, सपा के कद्दावर नेता आजम ने उन्हें रामपुर से चुनाव लड़ाने की बात कहकर फिर से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा है कि वे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को रामपुर से चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे। यह जीत उनकी ऐतिहासिक जीत होगी। उक्त बातें उन्होंने रामपुर की जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद पत्रकारों से कही।

ईद पर सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने पीएम मोदी पर बोला बड़ा हमला, जानिये क्या कहा-

उन्होंने ईद के मौके पर कहा कि देश के हालात बहुत खराब हैं। देश में सैनिकों, पत्रकारों और मासूमों की हत्याएं हो रही हैं, लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री दंड-बैठक लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री फिट हैं, लेकिन देश अनफिट है। डीएम आफिस के सामने बने आंबेडकर पार्क में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले पर आजम खां ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल है। एसपी की टेबिल पर सैक्स माफियाओं की फाइल्स रखी हैं, लेकिन उनकी हिम्मत नहीं की वह कलम चलाएं। बिजली की किल्लत को लेकर सपा नेता बोले जिन लोगों ने पहले चुनाव में भाजपा को वोट देकर गलती की है, अब उसे वोट न करें। उन्होंने दावा किया कि उनका गठबंधन बड़ा मजबूत हैं 2019 में सरकार तो हमारी ही बनेगी। वहीं उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के टोटी दिखाने के मामले पर कहा कि टोटी हमे दे दें, हम सही जगह फिट करा देंगे।

यहां चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर मांगी देश में अमन-चैन की दुआ, देखें तस्वीरें-

प्रधानमंत्री पर भी साधा निशाना

अाजम खान यहीं नहीं रुके इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फिट हैं, लेकिन देश अनफिट है। उन्होंने प्रधानमंत्री की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि देश मे आज भी 60 प्रतिशत लोगों के पैरों में टूटी चप्पलें हैं। 50 फीसदी महिलाओं के पास एक साड़ी के अलावा दूसरी साड़ी नहीं है। 25 करोड़ बच्चे आज भी भूखे सो रहे हैं। वहीं देश के बादशाह लोगों को योग की नसीहत दे रहे हैं।

सहारनपुर में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, अज्ञात लोगों ने किया कुछ ऐसा इलाके में तनाव, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी