2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईद पर सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने पीएम मोदी पर बोला बड़ा हमला

सपा नेता आजम खान ने कश्मीर मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री को दिखाया आईना, मंशा पर उठाए सवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Jun 2018, 10:56 AM IST

rampur

ईद पर सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने पीएम मोदी पर बोला बड़ा हमला

रामपुर. सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खां ने ईद पर फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फिट हैं, लेकिन देश अनफिट है। उन्होंने प्रधानमंत्री की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि देश मे आज भी 60 प्रतिशत लोगों के पैरों में टूटी चप्पलें हैं। 50 फीसदी महिलाओं के पास एक साड़ी के अलावा दूसरी साड़ी नहीं है। 25 करोड़ बच्चे आज भी भूखे सो रहे हैं। वहीं देश के बादशाह लोगों को योग की नसीहत दे रहे हैं।

नोएडा है इनका घरेलू मैदान फिर भी उतरी भारत के खिलाफ, लेकिन टीम इंडिया ने पेश की ऐसी मिसाल की हो रही हर तरफ चर्चा

उन्होंने ईद के मौके पर कहा कि देश के हालात बहुत खराब हैं। देश में सैनिकों, पत्रकारों और मासूमों की हत्याएं हो रही हैं, लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री दंड-बैठक लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री फिट हैं, लेकिन देश अनफिट है। डीएम आफिस के सामने बने आंबेडकर पार्क में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले पर आजम खां ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह फेल है। एसपी की टेबिल पर सैक्स माफियाओं की फाइल्स रखी हैं, लेकिन उनकी हिम्मत नहीं की वह कलम चलाएं।

यहां चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर मांगी देश में अमन-चैन की दुआ, देखें तस्वीरें-

वहीं बिजली की किल्लत को लेकर सपा नेता बोले जिन लोगों ने पहले चुनाव में भाजपा को वोट देकर गलती की है, अब उसे वोट न करें। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि हमारा गठबंधन बड़ा मजबूत हैं 2019 में सरकार तो हमारी ही बनेगी। इस दौरान उन्होंने लोगों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि सब एक दूसरे के पर्व का आदर करें, जो लोग सेक्युलर देश में ईद नहीं मनाते उनको देशद्रोही मानना चाहिए। वे संविधान के बागी हैं रिश्तों के बागी हैं, उनको बड़ी कुर्सी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है।

ऐतिहासिक ईदगाह मैदान में 50 हजार से अधिक नमाजियों ने अदा की ईद उल फितर की नमाज, देखें तस्वीरें-