2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में मिला अफगानी क्रिकेट टीम को अपना स्टेडियम, यहाँ कर सकेंगे प्रैक्टिस

अफगानिस्तान की टीम ने ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में आयरलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें अफगानिस्तान 3-2 से बाजी मारी थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 16 Jun 2018, 5:31 PM IST

noida

नोएडा में है इस देश का घरेलू मैदान फिर भी हैं विरोधी टीम, लेकिन टीम इंडिया ने पेश की ऐसी मिसाल की हो रही हर तरफ चर्चा

ग्रेटर नोएडा। कहते हैं एक अच्छा पड़ोसी वही होता है जो हर सुख-दुख, खुशी-गम में साथ हों। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला भारत-अफगानिस्ता के बीच खेले गए एक मात्र और पहले टेस्ट मैच में। जब अफगानिस्तान को अपने पहले टेस्ट में ही भारत से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, आफगान खिलाड़ी अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में हार कर दुखी तो जरुर थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें अपनी खुशी में शामिल कर एक मिसाल पेश कर दी है। जिससे विरोधी टीम होने के बाद भी उनके चेहरे खिल गए और इसकी अब चारो तरफ चर्चा हो रही है। वैसे दोनों देशों के बीच दोस्ती का अंदाजा तो इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अफगानिस्तान टीम क्रिकेट ग्राउंड और बेहतर सुविधाओं के लिहाज से भारत के ही दिल्ली से सटे नोएडा स्टेडियम में प्रैक्टिस करती है। इतना ही नहीं पिछले साल मार्च में तो अफगानिस्तान की टीम ने ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में आयरलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें अफगानिस्तान 3-2 से बाजी मारी थी।

ये भी पढ़ें : सहारनपुर में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, अज्ञात लोगों ने किया कुछ ऐसा कि इलाके में तनाव

भारत हमेशा ही अपने पड़ोसियों देशों की आगे बढ़ कर मदद करता है फिर वो चाहे स्वास्थ्य के संबंध में हो या खेल से। अफगानिस्तान में क्रिकेट के बेहतर विकल्प नहीं होने पर भारत ने पड़ोसी देश के खिलाड़ियों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए भारत के नोएडा का यूपीसीए स्टेडियम अफगानम टीम को घरेलू मैदान की तरह प्रयोग करने को दिया है। इसके लिए बीसीसीआई और नोएडा प्राधिकरण के बीच समझौता हुआ, जिसके तहत अफगानिस्तान क्रकेट बोर्ड यानी एसीबी शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सुविधाओं का इस्तेमाल करता है और क्रिकेट दुनिया में अपनी पहचान बनाने में जुटा है। जिसमें भारत उसकी हर कदम पर मदद कर रहा है।

ये भी पढ़ें : सहारनपुर में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, अज्ञात लोगों ने किया कुछ ऐसा इलाके में तनाव, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

दरअसल भारत की फिजाओं से रूबरू हो चुके अफगान खिलाड़ियों को टीम इंडिया के धुरंधरों को टक्कर देना कोई बड़ी बात नहीं थी। लेकिन विश्व की बेस्ट टीमों से शुमार भारतीय खिलाड़ियों के सामने टीकना आसाम नहीं है, ये बात अब अफगान टीम के खिलाड़ी भी अच्छी तरह भांप चुके होंगे। जिसका नजारा उन्हें पहले टेस्ट में देखने को मिला, जब पांच दिनों के खेल को भारतीय खिलाड़ियों ने दो दिन में ही खत्म कर दिया। बहरहाल, अफगानिस्तान टीम के हारने के बाद उनके चेहरे पर मायूसी साफ देखने को मिल रही थी लेकिन भारत ने जीत दर्ज करने के बाद ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए अफगान टीम की भी साथ बुला लिया और दोनों देशों के खिलाड़ियों ने एक साथ ट्रॉफी के साथ फोटों खिंचवाई। वहीं भारतीय टीम के इस पहल की हर तरफ चर्चा हो रही है। खुद बीसीसीआई ने वीडियो शेयर कर टीम इंडिया की तारीफें की हैं।

ये भी पढ़ें : यहां चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर मांगी देश में अमन-चैन की दुआ, देखें तस्वीरें-

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश