मुरादाबाद

दवा लेने आई युवती के साथ पुजारी ने किया रेप,पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुजारी पर युवती को अगवा कर रेप का आरोप लगा है। किसी तरह पुजारी के चुंगल से छूटी युवती ने परिजनों के पास पहुंचकर आप बीती सुनाई।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 8:46 PM IST
moradabad
दवा लेने आई युवती के साथ पुजारी ने किया रेप,पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरादाबाद: जनपद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक पुजारी पर युवती को अगवा कर रेप का आरोप लगा है। किसी तरह पुजारी के चुंगल से छूटी युवती ने परिजनों के पास पहुंचकर आप बीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों के साथ पीड़ित पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस मुकदम दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पीड़ित का मेडिकल कराया है।

दवा लेने गयिब थी पीड़िता

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के थाना क्षेत्र ईंधनपुर निवासी युवती अपनी मां के साथ सात जुलाई को गांव के मंदिर में पुजारी रविन्द्र पूरी से दवा लेने गयी थी। पीड़िता के मुताबिक पुजारी ने दवा न होने का बहाना बनाया और कहा की दवा तैयार करने में दो घंटे लगेंगे। जिस पर पीड़िता की मां दवा लेकर आने को कहकर वहां से चली गयी। जब काफी देर तक युवती घर नहीं पहुंची तो उसकी मां मंदिर पहुंची तो वहां ताला लगा था। पुजारी युवती को लेकर वहां से फरार हो चुका था। परिजनों ने पहले तो इन्तजार किया,लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

अलग अलग जगह रखकर किया बलात्कार

उधर पीड़ित युवती के मुताबिक चार दिनों तक पुजारी ने उसे अलग अलग जगह रखकर दुष्कर्म किया। उसने पुजारी से खुद को छोड़ने की गुहार भी लगाईं,लेकिन पुजारी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह वह अपने परिजनों तक पहुंची और आपबीती सुनाई। परिजन उसे साथ लेकर थाने पहुंचे और आरोपी पुजारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस बोली होगी सख्त कार्यवाही

इंस्पेक्टर कुन्दरकी ने बताया कि युवती की शिकायत पर अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है,जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा। जबकि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। इस मामले में सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Published on: