1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने ही रेपिस्ट के प्यार में पागल हुई लड़की, फिर सामने आया ऐसा नतीजा.. पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

पीड़ित लड़की अपने ही रेपिस्ट के बच्चे की मां भी बनी, लड़की ने बेटे को जन्म दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 12 Jul 2018, 1:13 PM IST

rape

अपने ही रेपिस्ट के प्यार में पागल हुई लड़की, फिर सामने आया ऐसा नतीजा.. पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

नई दिल्ली। सिर्फ हमारा देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई हिस्से महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म से जूझ रहा है। इसी कड़ी में पंजाब से दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़ने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। पंजाब के मोगा में कुछ समय पहले एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसमें आरोपी कोई और नहीं बल्कि एक नाबालिग ही था। लड़की के परिजनों द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिर एक वक्त वो भी आया जब 2015 में जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपी लड़के को पीड़ित लड़की से सच में ही प्यार हो गया।

लड़के के प्यार का नतीजा ऐसा निकला कि लड़की भी उसके प्यार में डूब गई। जिसके बाद दोनों की एक अनोखी प्रेम कहानी शुरू हो गई। काफी समय तक प्यार के चक्कर में पड़े रहने के बाद दोनों ने पिछले साल चार जुलाई को कोर्ट में जाकर शादी भी कर ली। इतना ही नहीं पीड़ित लड़की अपने ही रेपिस्ट के बच्चे की मां भी बनी, लड़की ने बेटे को जन्म दिया।

पूरा मामला साल 2013का है, लड़की के पिता ने पलविंदर और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि पलविंदर ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। उस वक्त लड़की की उम्र साढ़े सत्रह साल थी। पुलिस ने तलाश शुरू की तो वे दोनों ही हाथ लग गए। लड़की के पिता की दिक्कतें उस वक्त बढ़ गईं जब कोर्ट में लड़की भी लड़के का पक्ष लेते हुए बातें करने लगी। लेकिन इस केस का नतीजा ऐसा निकला जिसके बारे में न तो लड़की ने कभी सोचा था और न ही लड़के ने। मामले पर सुनवाई करते हुए एडिशनल कोर्ट ने बीती 11 जुलाई (बुधवार) को लड़के को दोषी करार दे दिया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए पलविंदर को सात साल की सज़ा के साथ-साथ पांच हज़ार रुपये का ज़ुर्माना भी लगाया है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब