मुरादाबाद

VIDEO: युवक मंदिर में करने लगा ये काम तो पब्लिक ने किया ये हाल

हुल्कादेवी मंदिर परिसर में उस समय हंगामा मच गया, जब वहां मौजूद लोगों ने मंदिर से पैसा चुरा रहे एक चोर को रंगे हाथों पकड़ धुनाई शुरू कर दी।
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2018, 4:32 PM IST
moradabad

मुरादाबाद: शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कपूर कम्पनी हुल्कादेवी मंदिर परिसर में उस समय हंगामा मच गया, जब वहां मौजूद लोगों ने मंदिर से पैसा चुरा रहे एक चोर को रंगे हाथों पकड़ धुनाई शुरू कर दी। जिससे वहां एकाएक अफरातफरी मच गयी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल चोर को पब्लिक से छुड़ाया और उससे पूछताछ कर थाने भेजा।

यहां बता दें कि होली के अगले दिन से कपूर कम्पनी हुलकादेवी मंदिर में पन्द्रह दिनों तक बसौड़ा मेला लगता है। जिसमें रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालू पहुंचते हैं। जिस कारण यहां काफी भीड़ का दबाब रहता है,क्यूंकि इसी रोड पर रेलवे स्टेशन और रोडवेज के साथ ही एनएच 24 भी और शहर को दिल्ली रोड से जोड़ने वाला लाइनपार इलाका भी यही है। जिस कारण भीड़ शाम तक कम नहीं होती। वैसे तो मेला शुरू होने के साथ ही यहां हर समय पुलिस तैनात रहती है। लेकिन आज दोपहर एक युवक भीड़ का फायदा उठाकर चढ़ावे की चोरी करने लगा। जिस पर सेवादारों ने उसे देख लिया। और जमकर पीटना शुरू कर दिया। जिससे एकाएक हंगामा शुरू हो गया।

हंगामे की आवज सुनकर वहां मौजूद पुलिस कर्मी भी पहुंच गए और उसे अपने कब्जे में लिया। भीड़ उसे पीटने पर आमदा थी। पुलिस ने समझाबुझा कर शांत किया। फ़िलहाल उसे थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। जबकि कुछ लोगों ने बताया कि वहां मौजूद पुलिस ने एक दो हाथ मारकर ही युवक को छोड़ दिया। इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना करने आये श्रद्धालू काफी सहम गए। जब पुलिस ने उसे कब्जे में लिया तो वे सब शांत हुए।

मंदिर के सेवादार ने बताया कि युवक भीड़ के बीच में आकर रूपए चुरा रहा था। जिसे देख लिया गया। उनके मुताबिक हुलिए से युवक नशेडी मालूम पड़ रहा था। जबकि इंस्पेक्टर सिविल लाइन्स ने युवक से पूछताछ के बाद छोड़ने की बात कही है।

Updated on:
10 Mar 2018, 4:32 PM IST
Published on: