मुरादाबाद

सरप्राइज देने गयी थी अंधेरे में बिजली विभाग की टीम, खुद मिल गया सरप्राइज, देखिये वीडियो

Highlights पब्लिक ने चोर समझकर जमकर पीटा बिजली चोरी की शिकायत पर गयी थी टीम दोनों तरफ से की गयी शिकायत

2 min read
bijli_pitai.jpg

मुरादाबाद: शहर के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में आज उस समय अफरा तफरी मच गयी। जब तड़के बिजली चेकिंग टीम को पब्लिक ने चोर समझ के पीट लिया। बिजली कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीँ फिर फ़ोर्स के साथ बिजली चोरी को लेकर चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग करने गयी थी टीम

नगर वितरण के एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि आज सुबह विभाग की टीम चोरी पकड़ने बरवालान क्षेत्र में गई थी। तब रईस नाम के व्यक्ति ने बिजली चोरी पकड़ने पर अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर मारपीट की है। आरोपी रईस के परिवार की महिला का कहना है कि सुबह परिवार के लोग फज्र की नमाज़ पढ़ने मस्जिद गए थे। इसी दौरान अचानक कुछ लोग उनके घर में घुस रहे थे। पीछे से उनके परिवार के लोग नमाज़ पढ़कर आ रहे थे।वो समझे चोर हैं, इस गलतफहमी में मारपीट हो गई है।

चोर समझकर पीटा

आरोपी रईस के पड़ोसी अफाक का भी कहना है कि काफी दिनों से क्षेत्र में चोरी हो रही है। इसलिए चोर समझकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों को पीट दिया गया।

परिवार के खिलाफ शिकायत

फिलहाल इस मामले में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने थाना मुगलपुरा में रईस व उनके परिवार के लोग खिलाफ मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में तहरीर दे दी है। तो वहीं रईस के परिवार वालों ने भी विधूत विभाग के लोगो के ख़िलाफ़ जबरन सुबह घर में घुसने व परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता करने के आरोप में तहरीर दी है। पुलिस अब दोनों ही तहरीर की जांच कर रही है।

Published on:
04 Oct 2019 06:06 pm