मुरादाबाद

मुरादाबाद में लोगों ने घरों के बाद अब गलियों और मोहल्लों को भी कर दिया Lockdown

Highlights -कोरोना वायरस को लेकर लोगों में बढ़ती जा रही जागरूकता -गली-मोहल्लों को भी कर लिया लॉकडाउन -बाहरी लोगों से प्रवेश न करने की कर रहे अपील -जनपद में नहीं मिला है अभी कोई नया मरीज
2 min read
gali_lockdown.jpg

मुरादाबाद: कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को लॉकडाउन करने के बाद अब आम लोग भी इस गंभीरता को समझने लगे हैं। जिसका असर आज देखने को मिला। मंगलवार के मुकाबले लोग सड़कों पर कम ही दिखे, जबकि कई जगह पुलिस को सख्ती दिखी। वहीँ कई इलाकों में लोगों ने इस काफी गंभीरता से लिया और घरों के साथ ही गली और मोहल्ले के रास्तों को भी बंद कर दिया और लिख दिया कि कोरोना के चलते अगले 21 दिन गली में प्रवेश न करने की अपील कर रहे हैं। लोगों के मुताबिक अगर सभी लोग सलाह मानेगे तो निश्चित रूप से इस महामारी पर हम विजय पाल लेंगे।

Lockdown के दौरान थानेदार ने दिखाई दरियादिली, दो दिन से भूखे इमरान और उसके परिवार ने कहा-शुक्रिया

लोग भी कर रहे इस तरह अपील
मंगलवार रात 12 बजे से पूरे देश को लॉकडाउन कर गया था, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा करते हुए अगले 21 दिन सभी नागरिकों से घरों में रहने की अपील की। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय हो गया और लोगों से घरों में ही रहने की अपील की। फ़िलहाल अब लोग इस महामारी को लेकर खासा गंभीर दिख रहे हैं। जिसमें कई जगह घरों के बाहर कोई बाहर न निकले का बोर्ड के साथ ही गलियों और मोहल्लों में भी बाहरी प्रवेश बंद कर दिए हैं। यही नहीं उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है।

Lockdown के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर, सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

नहीं मिला कोई नया मरीज
यहां बता दें कि जनपद में दैनिक आवश्यक चीजों की दुकानों को दोपहर 12 बजे से चार बजे तक खोलाने की अनुमति दी गयी थी। पुलिस भी लगातार लोगों को गश्त कर समझा रही थी कि भीड़ न लगाएं। फ़िलहाल डीएम और एसएसपी भी लगातार गश्त पर रहे और अधिकारीयों को दिशा निर्देश देते रहे। मंगलवार को 13 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमे के साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। उधर नगर निगम की टीमें लगातार सैनिटाइज कर रहीं हैं शहर के सभी वार्डों को।

Published on:
25 Mar 2020 07:25 pm