
मुरादाबाद: आज देर शाम रेलवे स्टेशन पर उस समय हडकम्प मच गया। जब रेल कर्मचारियों ने प्लेटफार्म पर कामख्या एक्सप्रेस रोककर हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों के मुताबिक सहारनपुर में उनके साथी लोको पायलट पर ट्रेन के ब्रेक में रेलवे के ही तकनीकी विभाग के कर्मचारी ने हमला किया। जिसमें वो घायल हो गए। कर्मचारियों ने मांग की कि मुकदमा दर्ज कर उस कर्मचारी को गिरफ्तार किया जाए साथ ही आगे से ऐसी घटना न हो इसका इंतजाम रेल प्रशासन करे। कर्मचारियों के हंगामे के चलते घंटा भर से अधिक समय तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। लेकिन इस पर न स्टेशन मास्टर और न ही रेलवे का कोई जिम्मेदार अधिकारी कैमरे के सामने बोलने को तैयार है।
आठ युवकों के साथ पकड़ी गई ये महिला कर रही थी गंदा काम , पुलिस भी है हैरान, देखें वीडियो-
जानकारी के मुताबिक गौरव नाम के लोको पायलट सहारनपुर से कामख्या ट्रेन से स्पेयर में वापस आ रहे थे। तभी ब्रेक में बैठने को लेकर उनके साथ पहले आरपीएफ कर्मियों ने मारपीट की। उसके बाद तकनीकी स्टाफ ने चाकू से हमला किया। जिसमें वो घायल हो गए। उन्होंने फोन से इसकी जानकारी मुरादाबाद में अपने साथियों को दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा हो गए। और जैसे ही ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची कर्मचारियों ने कार्यवाही को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारी इस बात पर अड़ गए कि जब रेल में ही रेल कमर्चारी सुरक्षित नहीं तो और क्या होगा। सभी ने ट्रेन के आगे ट्रैक पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख स्टेशन मास्टर और आरपीएफ व् जीआरपी भी पहुंच गयी और रेल कर्मियों को किसी तरह शांत किया।
वहीँ हैरानी ये भी हुई की रेल कर्मियों के हंगामे के चलते एक घंटे से अधिक समय तक मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से यातायात ठप रहा। लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। यही नहीं कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से टालते रहे। जबकि उनकी आंखो के सामने ही हंगामा होता रहा।