कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर आज मुरादाबाद में दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यहां उन्होंने विभाग की एक साल की प्रगति को लेकर चर्चा की। साथ ही करीब सात सौ दिव्यांगों को ट्राई साइकिल के साथ ही उपकरण भी सौंपे। उन्होंने आगे भी अपने विभाग के अधिकारीयों को इस तरह के काम करते रहने के लिए कहा। राजभर ने कहा कि पिछली सरकारों के मुकाबले इस सरकार में जितने काम दिव्यांगों के लिए हुए,उतने कभी नहीं हुए। कहा कि रोडवेज में निशुल्क सफ़र भी उनकी ही सरकार में साकार हुआ वहीँ एसी थर्ड में लोअर बर्थ भी उन्होंने खुद रेल मंत्री से मिलकर करवाई।