
मुरादाबाद: पूरी दुनिया कोरोना वायरस से फ़ैल रही महामारी से निपटने के इंतजाम कम पड़ते जा रहे हैं। वहीँ देश में ये आगे न बढे तो इसके लिए हर नागरिक अपने स्तर से सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर काम करता नजर आ रहा है। जी हां कुछ ऐसा ही उदाहरण मंडल रेलवे के अस्पताल के फार्मासिस्ट ने दिया है। इन सबने मिलकर बाजार से 75 प्रतिशत कम कीमत पर हैण्ड सैनिटाइजर बना दिया है और इसे जल्द ही रेलवे के सभी विभागों और सामान्य नागरिकों को पूर्ति करने का दावा कर रहे हैं। इस खबर से रेल अधिकारीयों के साथ ही आम नागरिकों ने भी राहत की सांस ली है।
काम की खबर: Lockdown के कारण खत्म हो गया है घर का सामान या चाहिए दवा तो इन 4 सेवाओं का उठाएं लाभ
बेहद कम कीमत में हो रहा तैयार
मंडल रेलवे चिकित्सालय उत्तर रेलवे मुरादाबाद के फार्मासिस्टो ने सस्ता और कारगर हैंड सेनीटाइजर तैयार किया है। कार्मिक विभाग व मंडल रेलवे चिकित्सालय उत्तर रेलवे मुरादाबाद की इस संयुक्त पहल से रेलवे के लिए समस्त विभागों को हैंड सैनिटाइजर की आपूर्ति संभव हो सकेगी और रेलवे का खर्च भी बहुत कम हो जाएगा । मार्केट में वर्तमान में 500 मिलीलीटर हैंड सैनिटाइजर की कीमत लगभग 450 सौ से 550 रुपए के मध्य है। जबकि रेलवे फार्मासिस्टो के द्वारा तैयार की गई सैनिटाइजर की कीमत लगभग ₹75 प्रति 500 मिलीलीटर और 1 लीटर की कीमत 150 सो रुपए से कम है, जिस टीम ने इसे तैयार किया है उसमें बाला दत्त शर्मा ,शाकिर, अमित कुमार, अनुराग जयसवाल, नरेंद्र कुमार शामिल है। रेलवे चिकित्सालय के फार्मासिस्ट रेल कर्मियों के परिवार सहित अन्य आम जनता को भी कोरोना के बचाव के लिए वीडियो कॉलिंग टेलिफोनिक परामर्श दे रहे हैं।
Lockdown: डायपर्स और सैनेटरी नैपकिन के लिए इन नंबरों पर करें फोन, घर पर मिलेगी डिलीवरी
डब्लूएचओ के मानक के अनुरूप है
चीफ फार्मासिस्ट बाला दत्त शर्मा के मुताबिक जो भी हम से ये सैनिटाइजर चाहते हैं तो वे हमें इसके लिए जरुरी रॉ मैटेरियल उपलब्ध करवा दें, हमारी टीम कोई चार्ज नहीं लेगी और उन्हें सैनिटाइजर उपलब्ध करवा देगी। ये सैनिटाइजर डब्लूएचओ के मानकों के अनुरूप है।