मुरादाबाद

Raksha Bandhan 2018:रामपुर के नबाब को हिन्दू राजकुमारी ने राखी बांधकर निभाई सदियों से चली आ रही परम्परा

रामपुर के नबाब खानदान को आज भी बिलारी राजघराने की हिन्दू बहनें राखी बांधती हैं। और आज भी ये परम्परा निभाई जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 3:14 PM IST
moradabad
Raksha Bandhan 2018:रामपुर के नबाब को हिन्दू राजकुमारी ने राखी बांधकर निभाई सदियों से चली आ रही परम्परा

मुरादाबाद: भाई बहन के प्यार का पर्व रक्षा बंधन पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लम्बी उम्र की कामना कर रही हैं, वहीँ उनसे अपनी रक्षा का वचन भी ले रही हैं। ये परम्परागत त्यौहार सदियों से हमारी संस्कृति में मनता चला आ रहा है। इस परंपरा को सामाजिक सदभाव का रूप बनाने के लिए कई सौ साल पहले दो रियासतों ने शुरू किया था जो आज भी जारी है। जी हां रामपुर के नबाब खानदान को आज भी बिलारी राजघराने की हिन्दू बहनें राखी बांधती हैं। और आज भी ये परम्परा निभाई जा रही है।

चली आ रही परम्परा
राजशाही से जारी परम्परा के अनुसार सहसपुर, बिलारी की राजकुमारी पूर्व मंत्री रीना कुमारी सिंह और सामाजिक संस्था वाहनी स्काॅलरशिप की मैनेजिंग डायरेक्टर रशमणि पुरी सिंह ने नवाब काजिम अली खां के घर पहुंचकर उनके हाथ पर राखी बांधी। माथे पर तिलक लगाया और सुरक्षा का वचन लिया। इस मौके पर नवाब काजिम अली खां ने कहा कि हमारे देश में हर रिश्ते की खूबसूरती और पवित्रता के लिए कोई न कोई त्यौहार मनाने की परम्परा है। उन्हीं में से रक्षाबंधन सबसे अच्छा त्यौहार है। इससे न सिर्फ परस्पर प्रेम बढ़ता है साथ ही सामाजिक सदभाव भी बढ़ता है।

ये लोग रहे मौजूद
पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि इस मौके पर नवेद मियां की पत्नी बेगम यासीन अली खां उर्फ शाहबानो, बहू शाजली नूर अली खान और जम्मू-कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश की बहू अनुप्रिया अली अहमद समेत सभी परिजन मौजूद रहे।

बारिश भी नहीं बन रही खलल

यहां बता दें आज सुबह से लगातार बारिश के बावजूद बहनों में इस त्यौहार को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ। अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बारिश में भी बड़ी संख्या में बहनें जा रहीं हैं। उधर रोडवेज ने भी बहनों के लिए फ्री सेवा का इंतजाम किया है ताकि किसी भी भाई की कलाई आज सूनी न रहे।

Published on: