नई दिल्ली। रक्षाबंधन को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने पेड़ को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केे पर्व पर हमें प्रण करना चाहिए कि पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाया जाए और और उसकी रक्षा की जाए। इस मौके पर बिहार सरकार की ओर से वृक्ष सुरक्षा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से आयोजन किए गए कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी,शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव कार्यक्रम में शामिल हुए।