7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

raksha bandhan 2018 : अलग-अलग धर्म हैं फिर भी मजहब से मजबूत है राखी का बंधन, 36 साल से दे रहे हैं यह संदेश

raksha bandhan 2018 : अलग-अलग धर्म हैं फिर भी मजहब से मजबूत है राखी का बंधन, 36 साल से दे रहे हैं यह संदेश

2 min read
Google source verification
raksha bandhan

raksha bandhan 2018 : अलग-अलग धर्म हैं फिर भी मजहब से मजबूत है राखी का बंधन, 36 साल से दे रहे हैं यह संदेश

ग्वालियर। एक धागा जो भाई बहन के रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। आज रक्षाबंधन है और बहनें अपने भाइयों को राखी बांधेंगी। भाई बहनों को गिफ्ट देंगे। अब ये त्योहार हर धर्म में मनाया जा रहा है। यह त्योहार मुस्लिम, सिख, इसाई और हिंदू एकता का संदेश दे रहे हैं। शहर में कई लोग ऐसे हैं,जो अलग-अलग धर्म के हैं,लेकिन उन्होंने राखी के बंधन से रिश्तों को संजोया है। राखी के बंधन में बंधे अलग-अलग धर्म के लोग अपने बच्चों के लिए उदाहरण हैं। अब यह त्योहार हर धर्म के लोग सेलिब्रेट करते हैं। मजहब से मजबूत राखी का बंधन हो गया है।

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रकाल का साया,राखी बांधते समय रखें विशेष ध्यान,बदल जाएगी भाई की किस्मत

36 साल का बंधन
चंद्रवती को मैंने अपनी बहन माना,क्योंकि उसने हर पेरशानी मेरा और मेरी फैमिली का साथ दिया। हमारा भाई-बहन का रिश्ता 36 साल से चल रहा है। आर्थिक स्थिति हमारी खराब होती थी। उस वक्त भी उसने हमारा साथ दिया।

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर बन रहा है अजब संयोग,इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत,हो जाएंगे मालामाल

बंधवाता हूं राखी
मेरी बेटी का केस चल रहा था हम बहुत परेशान थे। उसका घर उजडऩे वाला था। सरला मैम ने मेरी बेटी का केस लड़ा उसकी काउंसलिंग की और उसे समझाया उसी समय से मैंने सरला को अपनी बहन मान लिया। यह रिश्ता आज तक कायम है।

यह भी पढ़ें :Raksha Bandhan 2018 : राशि के अनुसार बहन भाई की कलाई पर बांधे इस कलर की राखी,भाई हो जाएगा मालामाल

गिफ्ट देने का प्लान
इस बार राखी पर बहन की डिमांड पर गिफ्ट देने का प्लान किया है। राखी के त्योहार ही है, जिस पर हम सब मिल पाते हैं। अन्य दिनों में किसी को इतना समय नहीं होता की मिल सकें। पूरी रात गप्प लगाना,गेम्स खेलना अपने बचपन के पलों को याद करते हैं।