रामपुर में बरेली जोन के आठ जिलों के पुलिस कांस्टेबलों का क्रिकेट मैच खेला जाना है।
रामपुर. आज शहर के पुलिस वाले उस समय हैरत में रह गए, जब रामपुर सीओ ने अपने ही एसपी को एक बॉल में आउट कर दिया। दरअसल, रामपुर में बरेली जोन के आठ जिलों के पुलिस कांस्टेबलों का क्रिकेट मैच खेला जाना है। यह मैच 29 अक्टूबर से खेला जाएगा। इससे पहले रामपुर एसपी विपिन ताड़ा गुरुवार को खेलों का जायजा लेने शहर के शहीद-ए-आजम स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान जब इस खेल का प्रदर्शन किया गया, तो रामपुर सीओ सिटी नरेंद्र पाल सिंह ने अपने जिले के कप्तान को पहली ही बॉल में आउट कर दिया। रामपुर के एसपी विपिन ताड़ा यहां पर मैच से पहले पिच का जायजा लेने पहुंचे थे। बाद में उन्होंने बल्ला भी थामा, मगर जैसे ही बैटिंग के लिए बल्ला उठाया। रामपुर सीओ सिटी नरेंद्र पाल ने बॉल डालकर उन्हें पहली गेंद पर ही आउट कर दिया। कप्तान विपिन ताड़ा पहली गेंद पर कैच आउट हो गए। बता दें कि इस क्रिकेट मैच में आठ जिलों के पुलिस कॉन्स्टेबल हिस्सा लेंगे, जिनमें रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, शाहजहांपुर, बरेली, संभल, मुरादाबाद, सीतापुर जिले टीमें शामिल हैं। यह क्रिकेट मैच 29 तारीख रामपुर के शहीद-ए-आजम स्टेडियम में खेला जाएगा।
कप्तान विपिन ताड़ा ने गुरुवार को शहीद-ए-आजम स्टेडियम में जाकर पहले क्रिकेट के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। उसके बाद खेल के फायदों को गिनाया और बताया कि खेल का जीवन में कितना योगदान है। साथ ही यह भी बताया कि स्वास्थ्य के लिए कितना महत्व रखता है। कप्तान विपिन ताड़ा ने तकरीबन पांच मिनट तक लोगों को खेल के बारे में जानकारी दी।
यहां बता दें कि जिले के कप्तान विपिन ताड़ा जैसे ही गुरुवार को रामपुर जिले के शहीद-ए-आज़म स्टेडियम में पहुंचे। वहां पर उनके साथ एडिशनल एसपी सुधा सिंह के अलावा, सीओ सिटी समेत कई अन्य अधिकारी भी स्टेडियम पहुंचे। जहां पर कप्तान विपिन ताड़ा ने सभी पुलिस कॉन्स्टेबल को खेल के नियम बताए। इस दौरान कप्तान विपिन ताड़ा बोले कि 18 ओवरों के एक मैच होगा। सभी टीमें 29 तारीख तक यहां अपना-अपना मैच खेलेंगी। जो टीमें खेल में प्रथम, द्वीतीय, तृतीय स्थान प्राप्त करेंगी। उन्हें उनको प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। साथ ही उनके लिए गिफ्ट भी तैयार किया जा रहा है।
जबकि रामपुर के एसपी विपिन ताड़ा ने भी यह माना है कि पुलिस के लिए समय की बड़ी पाबंदी रहती है। पुलिस के पास वैसे भी समय बहुत कम है, लेकिन जब-जब समय मिला है खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।