मुरादाबाद

बदमाशों ने लूट में असफल होने पर काटा डाला फौजी का हाथ

बदमाशों ने सभी आईडी सामान छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने हाथ पर गंडासे से हमला कर दिया। फौजी का बायां हाथ शरीर से अलग हो गया।

2 min read

मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन पर आज उस समय हडकंप मच गया। जब ट्रेन का इन्तजार कर रहे फौजी को बदमाशों ने लूटने की कोशिश की और जब सफल नहीं हुए तो उसे धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिसमें उसका बायां हाथ शरीर से अलग हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। जबकि स्टेशन पर हुई इस तरह की घटना ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल जरुर खोल दी है।

ये भी पढ़ें

VIDEO:दो युवकों की मौत पर लोगों ने हाइवे जाम कर की वाहनों में तोड़फोड़

जानकारी के मुताबिक फौजी गोविंद मणिपुर में नायाब सूबेदार के पद पर तैनात है एक महीने की छुट्टी के बाद वह वापस ड्यूटी पर लौट रहा था। उत्तराखण्ड के पौड़ी-गड़वाल के गांव जुलेटिया के रहने वाले फौजी गोविंद सिंह मणिपुर में तैनात है। गोविंद सिंह असम रायफल की 34 बटालियन में तैनात हैं। एक महीने पहले वह छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। छुट्टी खत्म होने पर शुक्रवार को अपने गांव से वापस मणिपुर डुयूटी पर वापस जा रहा था। रामनगर से पेसेंजर ट्रेन में सवार होकर मुरादाबाद पहुचे यहा से अवध आसाम ट्रेन से वापस जाना था।

फौजी गोविंद सिंह के मुताबिक वह प्लेटफार्म नंबर 6 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस बीच 4-5 युवक आये औऱ उनसे लूट का प्रयास करने लगे। इसके बाद वे उनको जबरन अपने साथ ले गए। बदमाशों ने सभी आईडी और अन्य सामान छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने फ़ौजी के हाथ पर गंडासे से हमला कर दिया। इससे फौजी का बायां हाथ शरीर से अलग हो गया। वे बेहोश हो गए। बाद में बदमाश उनको रेलवे ट्रैक पर फेंककर भाग गए। बुरी तरह से लहूलुहान फौजी को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीँ उधर जीआरपी ने मामला दर्ज कर जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने की बात कही। उधर रोडवेज चौकी इंचार्ज हरेन्द्र सिंह के मुताबिक ये रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास ट्रेन की पटरियों के पास बेहोश मिले थे। जिन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

Video : बारिश से खुले में पड़ा गेहूं भीगा, विभाग ने नहीं किए इंतजाम
Published on:
01 Apr 2018 05:33 pm
Also Read
View All