
मुरादाबाद: जनपद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में आज उस समय हडकंप मच गया। जब बेकाबू टैंकर ने ट्रोली और ट्रेक्टर में टक्कर मार दी। जिसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गयी। युवकों की मौत से गुस्साए परिजनों ने लखनऊ दिल्ली हाइवे जाम कर दिया और कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर सीओ हाइवे फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को कार्यवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर आज दोपहर मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर में दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक नदीम निवासी दौलरा और मुजफ्फर हुसैन निवासी खाइखेड़ा की हादसे के बाद मौके पर ही मौत हो गयी। नदीम बीए का छात्र था और बाइक से दूध लेने बाजार आया था जबकि मुजफ्फर टैक्टर से जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित टाटा कैंटर गाड़ी ने पहले टैक्टर ट्राली में टक्कर मारी ओर उसके बाद बाइक से जाकर भीड़ गयी। बाइक से टकराने के बाद टाटा मैजिक गाड़ी हाइवे पर पलट गई और मौके का फायदा उठाकर मैजिक चालक फरार हो गया।
यूपी के इस जिले अब ये काम नहीं करेंगी वैश्या, पुलिस को दिया आश्वासन
नदीम और मुजफ्फर की मौत होने की सूचना पर परिजन बदहवास हालत में घटना स्थल पर पहुंचे। एक साथ दो युवकों की मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर काफी देर प्रदर्शन किया। नेशनल हाइवे पर जाम लगने की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान नारेबाजी कर रहे परिजनों ने टोल प्लाजा से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटाने के लिए पहुंची गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने बमुश्किल हंगामा कर रहे लोगो को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। इस दौरान हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें भी लग गयीं।
सीओ हाइवे राजेश कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Published on:
01 Apr 2018 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
