20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भर्ती घोटाले में आज़म खान की भूमिका को लेकर योगी के मंत्री ने कही बड़ी बात

मुरादाबाद के प्रभारी मंत्री डॉ महेंद्र सिंह महानगर पहुंचे और विकास भवन में अधिकारीयों के साथ बैठक कर एक साल में हुए कार्यों का जायजा लिया

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद: सूबे की सरकार की एक साल पूरा होने के बाद,खुद सीएम योगी समेत उनके मंत्री और विधायक लगातार अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं। इसी क्रम में आज मुरादाबाद के प्रभारी मंत्री डॉ महेंद्र सिंह महानगर पहुंचे और विकास भवन में अधिकारीयों के साथ बैठक कर एक साल में हुए कार्यों का जायजा लिया। साथ ही पत्रकार वार्ता कर अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

पति की इस आदत पर महिला ने लगार्इ फटकार तो पत्नी के गले पर चला दी आरी

जिले के इस बड़े अस्पताल में डॉक्टरों ने साथी स्टाफ की पत्नी के साथ किया ऐसा काम ...

सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ने विपक्षियों पर भी जमकर निशाना साधा। पूर्व सरकार में हुई भर्तियों की जांच के सम्बंध में स्वास्थ्य मंत्री ने साफ किया कि मामले की जांच के बाद ही सच सामने आ पायेगा। महेंद्र सिंह का कहना था कि एसआईटी का गठन करने और जांच करने का सरकार का अधिकार है और इससे कोई रोक नःही सकता। जांच के बाद जो सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई होगी। महेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व सपा सरकार में हुई भर्तियों का सच सब जानते है और बिना फाइनेंसियल सेकेट्री की अनुमति के कराई गई भर्तियों की जांच करना आवश्यक है।

जागरण दिखाने लाए शख्स ने बच्ची के साथ की घिनौनी हरकत, पब्लिक ने उतारा मौत के घाट

प्रधानमंत्री आवास योजना में भी अफसरों की कमीशनखोरी का यह 'खेल'

महेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का बयान गैर जिम्मेदाराना है और अगर उनके मंत्री के कार्यकाल में भर्तियों में गड़बड़ी हुई है तो अखिलेश जांच से क्यों घबरा रहे है। स्वास्थ्य मंत्री ने अखिलेश से हमदर्दी जताते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पड़े- लिखे है और उन्हें मालूम होगा कि जांच के दौरान कोई कार्रवाई का सवाल ही नःही उठता। स्वास्थ्य मंत्री ने साफ किया कि जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और अगर जांच में निर्दोष पाए जाते है तो कार्रवाई का सवाल ही नःही है।

इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी पर डॉ महेंद्र सिंह ने जल्द ही तैनाती की बात की है। यहां बता दें कि मुरादाबाद में मंडलीय अस्पताल होने के बाद भी कोई भी विशेषज्ञ डाक्टर नहीं है। जिस कारण रोजाना बड़ी संख्या में गंभीर मरीजों को या तो रेफर किया जाता है या फिर प्राइवेट अस्पताल जाना मजबूरी बन जाता है।