मुरादाबाद

सपा नेता आजम खान ने RSS की तारीफ में कही ये बात, देखें वीडियो

सपा नेता आजम खान पीएम मोदी और आरएसएस के धुर विरोधी माने जाते हैं, इसलिए उनके द्वारा आरएसएस
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2018, 4:44 PM IST
Azam khan

रामपुर। अभी बसपा से सपा का नाता ठीक से जुड़ा भी नहीं है कि सपा नेता आजम खान के सुर बदल गए। सपा नेता आज़म खान कह रहे हैं कि त्रिपुरा से शुरू हुई मूर्ति खंडन की घटनाओं पर देश के प्रधानमंत्री वह कह रहे हैं जो आरएसएस कहलवा रही है। मोदी जी वह नहीं कह रहे जो भाजपा को कहना चाहिए। सपा नेता आज़म खान ने यह बातें डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडन पर कहीं।

यह भी पढ़ें-विराट कोहली के बाद अब यह क्रिकेटर कर सकता है बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता शिवबहादुर सक्सेना के बेटे आकाश हनी की शिकायत पर जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर ने राजस्व परिषद इलाहाबाद में आजम के खिलाफ 10 केस दर्ज कराए हैं। इस सवाल पर सपा नेता ने जवाब देने के बजाय सीधे भाजपा नेता व उनके बेटे आकाश हनी पर निशाना साधा।

आज़म बोले पहले भी कुछ मुकद्दमे हैं, ये मुकद्दमे जिस जमीन के लिए किए गए हैं उस जमीन पर देशी कट्टे बनाने की फैक्ट्री लगी है। सरकार और प्रशासन को भी यह पता चल गया है कि वहां कच्ची शराब बनती है, जुएखाने चलते हैं। इसलिए ऐसा किया गया है। मुझे तो यह जानकारी थी कि विश्वविद्यालय में शिक्षा का काम हो रहा है। दलित परिवार द्वारा जमीन हड़पने का आरोप लगाने के सवाल पर आज़म खान ने कहा कि आरोप उसने लगाए हैं, जिसके बाप तमंचे बेचने में जेल गए थे। किसी दलित ने ये आरोप नहीं लगाए हैं।

मेरठ में अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने की घटना पर आजम ने कहा कि हम तो मूर्ति पूजक हैं नहीं। लेकिन जिस तरह से प्रतिमाओं को तोड़ा गया है वह तरीका तो सही नहीं है। लेकिन जो भाजपा का वैचारिक मतभेद है। हम उससे इत्तेफाक रखते हैं। पीएम मोदी जो कहते हैं वो नहीं करते। उन्होंने कहा था कि 20 लाख रुपया 100 दिन के अंदर हर आदमी के खाते में पहुंच जाये। लेकिन नहीं पहुंचा।

2 करोड़ नौजवानों को हर साल नौकरी मिलेगी जो नहीं मिली। उन्होंने जो भी कहा किया नहीं यह उनका चरित्र है। यह खूबी है उनकी। लेकिन आरएसएस जो कहती है। वो करती है। जो वह लोग कह रहे हैं वह करेंगे।

एक बड़ा गठबंधन भाजपा ने भी बनाया और एक गठबंधन कांग्रेस पार्टी ने भी बनाया था। और एक छोटा सा गठबंधन उत्तर प्रदेश में भी हुआ है। मात्र 2 चुनावों के लिए। उस पर जिस भाषा का प्रयोग किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उससे उनका असल चरित्र पता चलता है।

Published on: