6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हाथ मिलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किए गए तमाम कार्यक्रमों में यह एक अनोखा कार्यक्रम रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 9 Mar 2018, 2:55 PM IST

hand shake relay

मेरठ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आईआईएमटी विश्वविद्यालय में ‘लांगेस्ट हैंडशेक रिले’ के माध्यम से लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें-VIDEO: इस बड़े अस्पताल के डॉक्टरों ने दिया महिलाओं को यह तोहफा

इस कीर्तिमान को रचने से पहले गिनीज विश्व रिकॉर्ड से अनुमति ली गई थी। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए आठ शिक्षण संस्थानों के लगभग ढ़ाई हजार छात्र-छात्रओं के साथ सैकड़ों शिक्षक व स्टाफ के सदस्य गवाह बने।

यह भी पढ़ें-22वीं मंजिल से कूदकर युवक ने किया सुसाइड, इस वजह से नहीं हो सकी पहचान

सभी एक साथ खड़े होकर एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए इस रिकॉर्ड को बनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राउंड में 60 ऑब्जर्वर इस गिनीज विश्व रिकॉर्ड के गवाह बने। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी टीम ने इसकी कवरेज की। आइआइएमटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने बताया कि इससे पहले यह रिकॉर्ड इसी वर्ष केरल में एक एविएशन इंस्टीट्यूट के नाम दर्ज था। जिसमें 1730 सदस्य शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें-भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह उत्‍तर प्रदेश के इस बड़े नेता के गढ़ में करेंगे दौरा, निकाला जा रहा यह मतलब

कार्यक्रम की कवरेज को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी भेजा जा रहा है। कुलपति डा. अशोक कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजक समिति में अमित बंसल, मानव शर्मा, अंशु तेवतिया, आशा यादव, सुगंधा, रेनू मावी, दीपा शर्मा आदि का मुख्य रूप से योगदान रहा। संचालक संजीव कुमार मिश्र ने किया।

यह भी पढ़ें-बड़ा खुलासा: विराट कोहली के बाद अब यह क्रिकेटर भी करेगा बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी

गुरुवार को शहर भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की उसी श्रंखला में यह कार्यक्रम भी शामिल था। लेकिन इस कार्यक्रम की तैयारी इस हिसाब से की गई थी कि यह कार्यक्रम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया।