मुरादाबाद

सात बच्चों को मिलेंगे 70 लाख रुपये, जाने कौन देगा इतना पैसा

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 29 मई को पीएम केयर्स फार चिल्ड्रेन योजना की घोषणा की थी।
less than 1 minute read
pm_care.jpg

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सात बच्चों को पीएम केयर्स फार चिल्ड्रेन योजना के तहत 70 लाख रुपये दिए जाने है। हर बच्चे के खाते में दस लाख रुपये भेजे जाने हैं। बच्चों के 18 वर्ष की उम्र पूरी कर लेने के बाद उन्हें शिक्षा के स्टाइपेंड के तौर पर इस धनराशि से मदद मिलने लगेगी। 23 वर्ष की आयु पूरी होने पर बच्चे इस धनराशि के हकदार हो जाएंगे। इस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों का जीवन सुधरेगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 29 मई को पीएम केयर्स फार चिल्ड्रेन योजना की घोषणा की थी। योजना के माध्यम से कोरोना काल के दौरान अनाथ होने वाले 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मदद की जा रही है। 11 मार्च 2020 के पश्चात माता-पिता या अन्य वैध अभिभावक मृत्यु होने पर अनाथ हुए बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए योजना संचालित हुई।

जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 17 नवंबर को इससे संबंधित विभागों के साथ बैठक करके योजना के तहत बच्चों के चयन की जिम्मेदारी बांटी गई।

Published on:
30 Nov 2021 02:54 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट