मुरादाबाद

बहन के शरीर के अंदरूनी अंग तक कर दिए छलनी, हार्ट-लीवर तक को चाकू से गोदा, मिले 84 घाव

इंजीनियर हिमशिखा की बेरहमी से हत्या के बाद मुरादाबाद के बुद्धि विहार इलाके में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस घर से कभी मां-बेटी की हंसी सुनाई देती थी, वहां अब मातम का माहौल है। मोहल्ले के लोग भी इस खौफनाक वारदात को याद कर सिहर उठते हैं। हर किसी की जुबान पर एक ही […]

2 min read
हिमशिखा की फाइल फोटो।

इंजीनियर हिमशिखा की बेरहमी से हत्या के बाद मुरादाबाद के बुद्धि विहार इलाके में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस घर से कभी मां-बेटी की हंसी सुनाई देती थी, वहां अब मातम का माहौल है। मोहल्ले के लोग भी इस खौफनाक वारदात को याद कर सिहर उठते हैं। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है‌ कि आखिर एक भाई अपनी जुड़वा बहन का इतना बेरहमी से कत्ल कैसे कर सकता है।

इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी भाई हार्दिक (25) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी बहन हिमशिखा पर 84 बार वार किए थे। इतना ही नहीं, उसने अपनी मां नीलिमा पर भी जानलेवा हमला किया था, जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

ऑनलाइन प्यार बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि हार्दिक करीब डेढ़ साल से इंस्टाग्राम पर पुणे की एक मुस्लिम युवती से बातचीत कर रहा था। दोनों कभी आमने-सामने नहीं मिले थे, लेकिन सोशल मीडिया पर घंटों बातें करते थे। हार्दिक उससे शादी करना चाहता था।

घर में बहन हिमशिखा और मां नीलिमा उसे बार-बार समझाती थीं कि ऑनलाइन रिश्तों में उलझने के बजाय अपने करियर पर ध्यान दे। इसी बात को लेकर घर में विवाद होता रहता था। पुलिस के मुताबिक, बहन की यही समझाइश हार्दिक को नागवार गुजरती थी।

“बहन मेरी जिंदगी में दखल देती थी”

पूछताछ में हार्दिक ने पुलिस को बताया कि वो मेरी पर्सनल लाइफ को कंट्रोल करना चाहती थी। मुझे बार-बार लड़की का चक्कर छोड़कर करियर पर फोकस करने की सलाह देती थी।मैंने उसे कई बार समझाया कि वो मुझे मेरे हाल पर छोड़ दे, लेकिन वो मानती ही नहीं थी। बहन बार-बार कहती थी कि तू एक लड़की के चक्कर में क्या से क्या हो गया है। जॉब तक छोड़ दी है और सिर्फ हर टाइम उसी के चक्कर में पड़ा रहता है। बहन की सलाहों और तानों से आजिज आकर उसे मार डाला।

मां को भी मारने की कोशिश

हत्या के बाद हार्दिक अपनी मां को ऑफिस से घर लाया और कहा कि उन्हें एक सरप्राइज देना है। जैसे ही मां ने घर में खून से लथपथ बेटी की लाश देखी, वह चीख पड़ीं। तभी हार्दिक ने उन पर भी चाकू से कई वार कर दिए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने बढ़ाया खौफ

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हिमशिखा के शरीर पर 84 घाव पाए गए हैं। उसके दिल, लीवर और किडनी तक को गंभीर नुकसान पहुंचा है। डॉक्टरों के मुताबिक इतनी बेरहमी से किया गया हमला बेहद दुर्लभ और दिल दहला देने वाला है।

इंजीनियर थे दोनों भाई-बहन

हिमशिखा और हार्दिक दोनों इंजीनियर थे। पहले गुरुग्राम की आईटी कंपनी में काम करते थे। हिमशिखा नौकरी के साथ एमबीए भी कर रही थी, जबकि हार्दिक ने करीब डेढ़ साल पहले नौकरी छोड़ दी थी और यूट्यूब पर कंटेंट बनाने लगा था। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और उस युवती की भी पहचान करने की कोशिश कर रही है, जिससे हार्दिक सोशल मीडिया पर बातचीत करता था।


पुलिस के मुताबिक, नीलिमा बदायूं के जोगीपुरा की रहने वाली हैं। वह 30 साल पहले अपने पति के साथ मुरादाबाद शिफ्ट हो गई थी। करीब 10 साल पहले पति से वो अलग हो गई, जिसके बाद बुद्धि विहार में किराए के घर में रहने लगीं। बच्चों को पढ़ा लिखाकर उन्होंने नौकरी के लायक बनाया।

Updated on:
08 Mar 2026 03:18 pm
Published on:
08 Mar 2026 03:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर