मुरादाबाद

Moradabad Crime: शराब के पैसे मांगने पर बार मैनेजर पर तानी रिवाल्वर, पुलिस ने इस तरह सिखाया सबक

Moradabad Crime: यूपी के मुरादाबाद में देर रात एक युवक ने शराब पीकर हंगामा कर दिया। पैसे मांगने पर नशे में धुत युवक ने मैनेजर पर रिवाल्वर तान दी। पुलिस ने रिवाल्वर के साथ आरोपी दीपक त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

less than 1 minute read
Moradabad Crime: शराब के पैसे मांगने पर बार मैनेजर पर तानी रिवाल्वर..

Moradabad Crime News: मुरादाबाद में एक युवक ने पहले बार में बैठकर शराब पी। लेकिन जब पेमेंट के लिए बिल उसकी टेबल पर भिजवाया तो युवक ने पिस्टल निकाल ली। बिल ज्यादा होने की बात कहते हुए गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर बार कर्मचारियों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिवाल्वर के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दहशत फैलाने के लिए की हवाई फायरिंग

मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस इलाके के बार मैनेजर ने पुलिस को बताया कि 4 जनवरी की रात लगभग 11 बजे एक युवक बार में पहुंचा। उसने शराब पी और बिना पैसे दिए जाने लगा। पैसे मांगने पर उसने कर्मचारियों से गाली-गलौज की। मैनेजर ने विरोध किया तो कनपटी पर रिवाल्वर रखकर गोली मारने की धमकी दी। बार में दहशत फैलाने के लिए उसने हवाई फायरिंग भी की। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए रिवाल्वर के साथ आरोपी दीपक त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Also Read
View All
बहन का कत्ल करने वाला इंजीनियर जेल में टूटा, मां की चिंता में जाग रहा रातभर, बहा रहा आंसू

निर्यात पर युद्ध की मार: बंदरगाहों पर अटका हजारों करोड़ का माल, लागत पांच गुना बढ़ने से उद्योगों में हड़कंप

यूपी में मौसम का बदला मिजाज: मार्च के दूसरे हफ्ते में ही चढ़ा पारा, मुरादाबाद में गर्मी ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

मुरादाबाद में बेटे के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, मौत के मुंह से खींच लाई अपना लाल, ऐसे बचाई 3 वर्षीय बेटे जान

मुरादाबाद बहन हत्याकांड: जेल की पहली रात बेचैन रहा हार्दिक, न खाना खाया न किसी से की बात, कोने में चुपचाप बैठा रहा

अगली खबर