मुरादाबाद

मुरादाबाद एसएसपी की नयी पहल से हो रही यूपी पुलिस की वाहवाही

वादी की न सिर्फ बिना किसी बहाने या रोक टोक के एफ आई आर दर्ज की गयी बल्कि उसकी कॉपी भी उसके घर भिजवाई गयी।
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2018, 8:28 AM IST
moradabad

मुरादाबाद: अक्सर हमें और आपको को खाखी की की ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं,जिनसे कभी कभार खुद खाखी भी शर्मसार हो जाती है। इसलिए क्या सरकारें और खुद पुलिस महकमे के आला अधिकारी जनता में अपनी छवि की सुधार को लेकर दिशा निर्देश देते रहते हैं। अब मुरादाबाद में भी एक ऐसी ही सकारात्मक तस्वीर देखने को मिल रही है। यहां वादी की न सिर्फ बिना किसी बहाने या रोक टोक के एफ आई आर दर्ज की गयी बल्कि उसकी कॉपी भी उसके घर भिजवाई गयी। ये व्यवस्था एसएसपी जे रविन्द्र गौड ने सोमवार से ही शुरू करवा दी है। जिसकी अब खूब वाहवाही हो रही है।

एसएसपी जे रविन्द्र गौड ने मातहतों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित की एफ आई आर दर्ज करने के बाद, सम्बंधित थाना पुलिस उसके घर पर एफ आई आर की कॉपी भिजवाने की व्यवस्था करेगी। साथ ही उन्होंने ये भी निर्देश दिए हैं कि सम्बंधित पुलिस कर्मी व्हाट्सअप ग्रुप पर अपनी तस्वीर साझा करेगा। इससे जनता में पुलिस के प्रति बैठी सोच में बदलाव होगा। एसएसपी के मुताबिक जिले के सभी थानों में ये वयवस्था सोमवार से शुरू कर दी गयी है।

यहां बता दें कि अक्सर पीड़ित व्यक्ति जो एसएसपी या अन्य अफसरों के यहां प्राथर्ना पत्र देकर एफ आईआर दर्ज करवाने के लिए चक्कर लगाते थे। पहले तो उनकी थानों में सही से एफ आई आर दर्ज नहीं होती थी। अगर हो भी जाती थी तो उसकी कॉपी प्राप्त करने के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा उसे टरकाया जाता था। यही नहीं कई बार कॉपी देने के बदले पैसे वसूलने की भी शिकायत सामने आयीं हैं। लेकिन अब इस तरह के मामलों में कमी आएगी। इसी क्रम में सोमवार को पहली कार्यवाई मझोला पुलिस ने की और तत्परता दिखाते हुए वादी के घर लेपर्ड टीम ने एफ आई आर की कॉपी पहुंचाई और इसका फोटो पुलिस के व्हाट्सअप ग्रुप पर साझा किया।

Published on: