मुरादाबाद: एक ओर सरकारें बेटी बचाओ बेटी पढाओ के नारे के सहारे बेटियों के उत्थान के दावे कर रही हैं। लेकिन आज भी समाज में न सिर्फ बेटियों के साथ भेदभाव हो रहा है। बल्कि अभी भी बेटियों को कुछ अभागे माता पिटा बोझ ही समझते हैं। कुछ ऐसा मामला डेढ़ महीने के अंदर मुरादाबाद में सामने आया है। यहां बीती 9 फरवरी को कुन्दरकी में कूड़े के ढेर पर मिली 6 महीने की बच्ची के माता पिता की खोज चाइल्ड लाइन कर ही रही थी कि कटघर थाना क्षेत्र में एक और 9 माह की बच्ची को छोड़ गया। जिसे रामपुर शिशु सदन को सौंप दिया गया है।