मुरादाबाद

तांत्रिक ने महिला से ठगे लिए 13 लाख, वजह जानकार हैरान रह जायेंगे आप

तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला को झांसा दिया कि उसके घर में गड़ा हुआ धन है। जिसमें आकर महिला ने तेरह लाख से अधिक रूपये गंवा दिए।

2 min read
moradabad

एनकाउंटरमैन की दस्तक से थर्राया जिला गौतमबुद्धनगर, 50 घंटे में 5 मुठभेड़ में 6 गिरफ्तार व एक ढेर मुरादाबाद: हम भले ही आधुनिक विज्ञान के सहारे आगे बढ़ने के दावे कर रहे हों। लेकिन आज भी समाज में लोग अन्धविश्वास में जी रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला को झांसा दिया कि उसके घर में गड़ा हुआ धन है। जिसमें आकर महिला ने तक़रीबन तेरह ग्यारह लाख से अधिक रूपये गंवा दिए। लेकिन जब उसे ठगी का एह्साह हुआ और उसने तांत्रिक से रुपये वापस मांगे तो वो धमकी देने लगा। जिस पर महिला ने तांत्रिक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। जिसमें पुलिस ने तांत्रिक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला के भाई मतीन ने बताया कि हमारी बहन को इन लोगो ने डराया की तुम्हारे घर में माया है। और जल्द उपाय नही किया तो तुम्हारे बेटे की मौत हो जाएगी। इसी डर से हमारी बहन ने करीब साढ़े तेरह लाख रुपये इनको दे दिए।जब हमको रुपये की जरूरत पड़ी और हमने रुपये मांगे तो पूरे मामले की जानकारी मिली।

पीड़िता महिला के पति लईक ने कहा कि मेरे दो बच्चे है, एक बेटा और एक बेटी इन तांत्रिको ने घर में माया होने का और बेटे की मौत का डर दिखाया और मेरी पत्नी इनको पैसे देती रही कि आज किसी मजार पर चादर चढ़नी है। इन सब बहानो से रुपये ऐंठते रहे। जब मैने रुपये मांगे तब पूरा मामला सामने आया और अपनी सुसराल वालो को इस बारे में बताया।

एनकाउंटरमैन की दस्तक से थर्राया जिला गौतमबुद्धनगर, 50 घंटे में 5 मुठभेड़ में 6 गिरफ्तार व एक ढेर

सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि तीन लोगों ने तांत्रिक बनकर ठगी की है, तीनो तांत्रिको को गिरफ्तार कर लिया है एक महिला अब भी फरार है जल्द उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल इन तीनो को जेल भेजा जा रहा है। वहीँ क्षेत्र में ये विषय चर्चा में बना हुआ है कि आखिर किस तरह महिला को डराकर तांत्रिक और उसके साथियों ने ठग लिया। जबकि इससे पहले भी इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं। फिर भी लोग इस तरह के झांसे में आ जाते हैं।

Published on:
25 Mar 2018 02:11 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल: बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों को दी सख्त चेतावनी, बोले- बख्शा नहीं जाएगा

महिला शक्ति को नई दिशा: यूपी में 3 करोड़ महिलाओं को जोड़ने और 1 करोड़ को आत्मनिर्भर बनाने का मिशन

सिर्फ वादों की राजनीति करने वाले अब विकास पर उठा रहे सवाल, विपक्ष पर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

आतंक, उग्रवाद और नक्सलवाद पर सख्त रुख: मुरादाबाद में बोले केशव प्रसाद मौर्य, भारत अब निर्णायक कार्रवाई वाला देश

मुरादाबाद में हत्या: 22 वर्षीय युवक को बदमाशों ने बनाया निशाना, दिन निकलते ही गोलियों से गूंजा इलाका