मुरादाबाद

भूत-प्रेत का साया बता तांत्रिक ने की ऐसी हरकत,नींद खुलते ही चीखी महिला

महिला ने भूतप्रेत उतरवाने के नाम पर एक तांत्रिक पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।
2 min read
• •
Updated: 24 May 2018, 6:18 PM IST
moradabad
भूत-प्रेत का साया बता तांत्रिक ने की ऐसी हरकत,नींद खुलते ही चीखी महिला

अमरोहा: आज भले ही हम वैज्ञानिक युग में नयी नयी तकनीक इजाद कर इंसानी जीवन को सरल बनने में जुटे हों,लेकिन इसके उलट हमारे समाज में आज भी बहुत बड़ा तबका अशिक्षित और अंधविश्वास के चलते नुकसान झेल रहा है। कुछ ऐसा ही मामला जनपद की नगर कोतवाली से सामने आया है। यहां एक महिला ने भूतप्रेत उतरवाने के नाम पर एक तांत्रिक पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल आरोपी तांत्रिक फरार है।

दस दिन से कर रहा था तंत्र क्रिया

जानकारी के मुताबिक घटना अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले की है। यहां रहने वाले परिवार का मुखिया मजदूरी करता है। उसकी पत्नी की तबियत खराब रहती है। किसी ने उसे बताया कि पत्नी पर भूत-प्रेत का साया है। इसका इलाज कराने के लिए मजदूर ने असमौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तांत्रिक से संपर्क किया। तांत्रिक मजदूर के घर आने लगा तथा उसने तंत्र विद्या से उपचार के शुरू कर दिया। तांत्रिक बीते दस दिन से महिला का इलाज कर रहा था। तांत्रिक ने परिजनों को बेहद खतरनाक वाला भूत प्रेत बताया तो परिवार वाले भी उसके झांसे में आ गए।

मायावती ने अपने सिपाहियों को दिया कैराना मेें जीत हासिल करने का यह मंत्र

परिजनों को किया बेहोश

बुधवार शाम को फिर वह घर पहुंचा तथा मजदूर से कहा कि रात को उसे तंत्र क्रिया करनी है। लगभग दस बजे सभी ने खाना खाया और सो गए। और तांत्रिक ने तंत्र विद्या शुरू कर दी। आरोप के मुताबिक किसी समय तांत्रिक ने परिजनों को नशा सुंघा कर बेहोश कर दिया। तांत्रिक ने परिजनों के अलावा महिला को भी बेहोश कर दिया तथा बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। तड़के में महिला को होश आया तो उसने खुद को निर्वस्त्र देख कर शोर मचा दिया। इसे सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। हल्ला होने पर तांत्रिक घर से भाग गया।

आरोपी अभी फरार

गुरुवार सुबह पीड़िता को लेकर उसके परिजन कोतवाली पहुंचे तथा तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीँ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यहां बता दें कि जनपद और आसपास के इलाकों में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन जागरूकता के अभाव में तांत्रिक लोगों का फायदा उठा रहे हैं।

Published on: