मुरादाबाद

कांवड़ लेने जा रहा था परिवार,लेकिन बीच रास्ते हुआ कुछ ऐसा की मच गयी चीख पुकार

हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे कावड़ियों की बाइक अनियंत्रित होने से एक ही परिवार के तीन कावड़िये गम्भीर रूप से घायल हो गए।
2 min read
moradabad
कांवड़ लेने जा रहा था परिवार,लेकिन बीच रास्ते हुआ कुछ ऐसा की मच गयी चीख पुकार

मुरादाबाद: सावन के चौथे सोमवार को लेकर बड़ी संख्या में महानगर व आसपास के लोग गंगा जल हरिद्वार व ब्रजघाट से लेने जा रहे हैं। इसी दौरान जल चढ़ाने के लिए बाइक से हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे कावड़ियों की बाइक अनियंत्रित होने से एक ही परिवार के तीन कावड़िये गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पीआरवी 268 ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जा रहा था कांवड़ लेने

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश अपनी पत्नी ज्ञानवती और मां जमुना देवी के साथ बाइक पर सवार होकर सावन के आखिरी सोमवार पर जल चढ़ाने के लिए हरिद्वार जल भरने जा रहे थे। राजेश बाइक लेकर कांठ रोड पर अगवानपुर रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचा तभी अचानक आगे चल रही बाइक ने अपनी बाइक मोड़ दी। अचानक बाइक मुड़ने से राजेश की बाइक अनियंत्रित हो कर फिसल गयी। जिसमें तीनो बाइक सवार बहुत बुरी तरह से घायल हो गए। पेट्रोल पंप के पास खड़ी पीआरवी 268 को एक बाइक सवार ने एक्सीडेंट की सूचना दी जिस पर पीआरवी पर तैनात कमांडर सुनील कुमार सिपाही सुरेंद्र सिंह और पायलेट लियाकत ने घायलों को अपनी पीआरवी में स्थानीय लोगो की मद्दत से लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाइक सवार ने दी थी सूचना

कमांडर सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना एक बाइक सवार ने दी थी लखनऊ कंट्रोल रूम से सूचना नही मिली थी। फिर भी हम अपने साथियों के साथ मौके पर पहुचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया बाद में लखनऊ कंट्रोल रूम घटना की जानकारी दर्ज कराई।

हाई अलर्ट जारी है

यहां बता दें कि सावन के आखिरी सोमवार के मद्देनजर दिल्ली रोड और हरिद्वार रोड पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। जिसके मद्देनजर किसी भी प्रकार के भारी वाहन का प्रवेश वर्जित है। कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। दोनों रोड पर भारी पुलिस बल तैनात किए गए है।

Published on:
19 Aug 2018 04:52 pm
Also Read
View All
यूपी में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, 7 अगस्त तक बारिश के आसार, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव