मुरादाबाद

कांवड़ यात्रा 2018: अगले तीन दिन तक भूल कर भी न गुजरें इन हाइवे से

पुलिस और यातायात पुलिस ने दिल्ली रोड व हरिद्वार रोड पर पूरी तरह आज से डायवर्जन लागू कर दिया है।

2 min read
Shiv Shraddha Kawad Yatra

मुरादाबाद: सावन के तीसरे और चौथे सोमवार को कांवरियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस और यातायात पुलिस ने दिल्ली रोड व हरिद्वार रोड पर पूरी तरह आज से डायवर्जन लागू कर दिया है। जो आज सुबह से अगले दो दिन तक रहेगा। इस दिन सभी बड़े वाहन गुजरे हुए मार्ग से गुजारे जायेंगे। वहीँ उन्होंने आम लोगों से भी ट्रैफिक चार्ट फालो करने की अपील की है। एसपी ट्रैफिक सतीश चन्द्र ने बताया कि कांवर के साथ ही स्टेशन रोड पर सीवर का काम चल रहा है। इसलिए किसी भी स्थिति से बचने के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो। ये प्लान इस सोमवार के साथ ही अगले सोमवार को भी लागू रहेगा।

इस तरह रहेगा प्लान

1-काशीपुर/ठाकुरद्वारा की तरफ से आने वाली प्राईवेट बसें काशीपुर तिराहा तक आयेगी और वही से वापस जायेगी।
2-स्वार टाण्डा से आने वाली प्राईवेट बसें भी काशीपुर तिराहा की आयेगी और वही से वापस जायेगी।
3-सम्भल/बिलारी से आने वाली प्राईवेट बसें ट्रान्सपोर्ट नगर तक आयेगी एवं वही से वापस जायेगी।
4-दिल्ली रोड पर अमरोहा की तरफ से आने वाली मिनी बसें चौधरी चरण सिंह चौक तक आयेगी एवं वही से वापस जायेगी
5-कॉठ रोड से आने वाली प्राईवेट बसें किला तिराह (नई तहसील) तक आयेगी एवं वही से वापस जायेगी।
6- रामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाले वाहन वाया शाहाबाद, बिलारी, कुन्दरकी होते हुये अस्थाई बस स्टैण्ड पंडित नंगला बाइपास कटघर पहुंचेगे तथा इसी मार्ग से वापस होकर रामपुर जायेगें।

इतने दिन तक रहेगी व्यवस्था

यहां बता दें कि रूट डायवर्जन का प्लान कांवड़ यात्रा के साथ ही शुरू हो गया था। लेकिन शहर में सबसे ज्यादा कांवर का रश तीसरे व चौथे सोमवार को देखने को मिलता है। इस बार 26 अगस्त तक सावन का महीना चलेगा। लिहाजा इस दिन तक कांवर यात्रा मानी गयी है। इसी के मद्दे नजर ही प्लान तैयार किया गया। अभी एक साइड में कांवरियों के लिए ही है लेकिन अगर संख्या हुई दो हाइवे के दोनों तरफ से हलके बड़े सभी प्रकार के वाहन बंद कर दिए जायेंगे।

ये भी पढ़ें

सावन शिवरात्रिः इस शुभ समय में करेंगे जलाभिषेक तो भोलेनाथ का मिलेगा विशेष आशीर्वाद
Published on:
10 Aug 2018 09:58 am
Also Read
View All