मुरादाबाद

VIDEO : 72 घंटे से इनकी कैद में हैं भगवान, लोग बोले- ‘संकट में आए शिवजी’

मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर पंजाबनगर गांव में 25 साल पुराना प्रकटेश्वर मंदिर है। बताया जाता है कि यहां शिवलिंग प्रकट हुआ था।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2018, 1:02 PM IST
mandir
72 घंटे से इनकी कैद में हैं भगवान, लोग बोले- ‘संकट में आए शिवजी’

रामपुर। शिव मंदिर के मालिकाना हक के विवाद को लेकर एक पुजारी ने मंदिर में ताला लगा दिया। जिसके बाद से गुस्साये लोग पुजारी की इस करतूत को लेकर बेहद नाराज हैं और उनका कहना है कि पुजारी ने भगवान को कैद कर लिया है। इसके साथ ही लोगों ने मंदिर का ताला खुलवाने को लेकर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर को फोन कर सूचना दी।

दरअसल, मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर पंजाबनगर गांव में 25 साल पुराना प्रकटेश्वर मंदिर है। बताया जाता है कि जिस जमीन में भगवान का शिवलिंग प्रकट हुआ उस जमीन के मालिक ने अपनी निजी संपत्ति मानते हुए मंदिर के मेन गेट और अंदर वाले गेटों में ताला डाल दिया है। साथ ही यह मैसेज लिख दिया है कि मंदिर के विवाद को लेकर तालाबंदी की गई है, इसलिए यहां अभी पूजा अर्चना नहीं की जाएगी।

वहीं स्थानीय लोग और श्रधालुओं का कहना है कि भगवान सबके हैं। सारी जमीन भी भगवान की है। मंदिर पर चढ़ने वाले चढ़ावे की रकम को हड़पने का यह पूरा मामला है। जिसकी जमीन में भगवान प्रकट हुए हैं वह चाहते हैं कि वही मंदिर का आजीवन पुजारी रहे, जबकि स्थनीय लोग अन्य पुजारी को रखकर मंदिर की समिति बनाकर उसका लेखा जोखा बैंक एकाउंट में करना चाहते हैं। जिसको लेकर एक पक्ष नराज है। उसी नराजगी को लेकर मंदिर में ताला लगा दिया गया है।

बता दें कि पंजाबनगर के एक गांव में एतिहासिक प्रकटेश्वर मंदिर है। जिसे पुजारी ने ताला डालकर बंद कर दिया है। स्थानीय लोग डीएम से लेकर पुलिस को कॉल कर रहें हैं और उनका कहना है कि किसी तरह की सुनवाई नहीं हो रही। वहीं भक्त अब मंदिर के बाहर ही जल चढ़ा रहे हैं और गेट पर ही फूल अर्पित कर आरती कर रहें हैं। इस बाबत एसडीम ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नही है। जानकारी जुटाने के बाद ही आगे की कुछ कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
22 Sep 2018, 1:02 PM IST
Published on: