मुरादाबाद

दारोगा की मार से हुआ गर्भपात, हथेली में भ्रूण लेकर पहुंची थाने, देखें VIDEO

पुलिस ने घर में घुसकर एक गर्भवती महिला को बर्बरतापूर्वक लात-घूसों से पीटा। इसके कारण महिला का गर्भपात हो गया।
2 min read
woman abortion after police brutally beaten her

संभल। नखासा थानाक्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल, एक महिला ने पुलिसकर्मी पर उसके घर में जबरन घुसकर उसके साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। यह है पूरा मामला...

घटना शाहपुर मिलक गांव का है। पीड़ित महिला ने सिरसी चौकी इंचार्ज कांत कुमार शर्मा पर आरोप लगाया है कि शनिवार की रात वे उसके घर पहुंचे। घर में घुसते ही कांत कुमार उसके साथ मारपीट करने लगे। महिला का आरोप है कि कांत कुमार ने लात-घूंसों से इतना मारा-पीटा की वो बुरी तरह घायल हो गई और उसका गर्भपता हो गया, जिसके कारण उसके पेट में तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई। महिला का यह भी आरोप है कि रविवार को वो अपने पति के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। लेकिन, पुलिसकर्मी का नाम होने के कारण उसे थाने से भगा दिया गया। इसके बाद महिला अपने मृत बच्चे के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां पूरे मामले का खुलास हुआ। फिलहाल, जिला अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, आरोपी दारोगा कांत कुमार का कहना है कि पीड़ित महिला के देवर पर गांव की एक लड़की को भगाने का आरोप है। इस संबंध में पुलिस उसके दरवाजे पर उसकी तलाश में गई। जब वो नहीं मिला तो हम वापस आ गए। इसके बाद क्या हुआ हमें कुछ मालूम नहीं है।

वीडियो देखने के यहां क्लिक करें-https://youtu.be/uf5iq6q97z0

https://youtu.be/uf5iq6q97z0
मेडिकल रिपोर्ट के बाद सामने आएगी सच्चाई

वहीं, इस मामले में सीओ गमलेश्वर विलटोरिया का कहना है, 'पुलिस महिल के देवर को पकड़ने उसके घर गई थी। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि ये मारपीट का मामला नहीं लग रहा है। महिला का गर्भपता कैसे हुआ मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। उनका कहना है कि अगर इस मामले में कोई भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्वाई की जाएगी।

Updated on:
06 Nov 2017 05:49 pm
Published on:
06 Nov 2017 01:46 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा पूरा स्वरूप, अमृत भारत योजना से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

रामगंगा में प्रेमी के बाद अब प्रेमिका का भी मिला शव, मुरादाबाद में एक साथ लगाई थी मौत की छलांग, परिवारों में मचा कोहराम

रामगंगा का रौद्र रूप: मुरादाबाद के दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, सड़कें डूबीं और सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद

मेरठ छात्रा हत्याकांड: मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

Moradabad News: प्रमोद कृष्णम का सपा पर हमला, कहा- अखिलेश की राजनीति विभाजन और ‘नमाजवाद’ पर केंद्रित